शहद और लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है और इन दोनों के फायदों के बारे में हम सभी जानती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदेमंद कई गुणा बढ़ जाते है। जी हां शहद अपने एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों और लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण हमें कई तरह के पोषक तत्व देता है। और इन दोनों को मिलाने से ये सारे फायदे हमें एक साथ मिल जाते हैं।
Read more: बाजार में मिलता है नकली शहद, ऐसे करें असली शहद की पहचान
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं कि ''आजकल के लोगों को आयुर्वेदिक चीजों की बिल्कुल भी कद्र नहीं है शायद इसलिए भी उन्हें अक्सर कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। उनका ये भी कहना हैं कि अगर लोग आयुर्वेदिक दवाईयों का सेवन करें तो उन्हें किसी भी बीमारी के लिए अंग्रेजी महंगी दवाइयों का सेवन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।''
डॉक्टर अबरार के अनुसार, ''शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन से आप कई बीमारियों से भी बच सकती हैं। यह एक प्रकार का सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और बॉडी को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता हैं। अगर आप लगातार एक हफ्ते तक शहद में डूबा हुआ लहसुन खाएंगी तो आपको अपने अंदर असर दिखने लगेगा।''
डॉक्टर अबरार मुल्तानी ने शहद के साथ लहसुन लेने के तरीके के बारे में बताते हुए कहा कि एक कांच की बोतल में शहद डाल दें और इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें। अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक लहसुन की कली लेकर उसे चबाकर खा लें। इसके अलावा आप एक और तरीके से लहसुन और शहद ले सकती हैं, इसके लिए 2 लहसुन की कलियां ले लेकर उसे पीस लें और उसमे कुछ बूंद शहद की मिलाकर उसे रोज सवेरे खाली पेट खा लें। ऐसा करने से आपको आमतौर पर होने वाले बहुत सी बीमारियों से राहत मिलेगी। आइए डॉक्टर अबरार मुल्तानी से जानें कि लहसुन और शहद को एक साथ खाने से आपको क्या-क्या फायदा हो सकता है।
Read more: वजन कम करना है तो रोज सुबह उठ कर आजमाएं ये नुस्खा, हो जाएंगी स्लिम-ट्रिम
तो देर किस बात कि छोटी-छोटी और बड़ी बीमारियों से बचने के लिए आज ही इसे बनाएं और ट्राई करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।