इस भागदौड़ भरी life में हर महिला ये सोचती है कि उसके पास बहुत सारे हाथ होते, सारा काम झट से हो जाता। लेकिन ऐसा तो हो नहीं सकता लेकिन आपके काम को आसान बनाने वाले ऐसे कुछ किचन gadgets हैं जिनकी मदद से आपके घंटो का काम चंद मिनटों में हो जाएगा। आप रसोई में जिस सब्जी को छिलने और काटने में समय बर्बाद करती हैं वो पलभर में आप आसानी से कर लेंगी। इसके दो फायदे होंगे एक तो ये कि इससे आपको आराम मिलेगा और दूसरा कि आपका काम झट से हो जाएगा।
अब ये आप बेहतर समझ सकती हैं कि ये आपके लिए कितने जरूरी हैं। आप हर रोज किचन में अपना सबसे ज्यादा समय बिताती हैं। सर्दियों के मौसम में काम करने का मन नहीं करता तो गर्मियों में आप गैस के सामने खड़े नहीं होना चाहती। ऐसे में आपको इन किचन gadgets की सख्त जरूरत है। लेकिन इनकी जरूरत तो आप तब समझ पाएंगी जब आप इनके फायदों के बारे में जानेंगीं। सबसे पहले तो आपको ये जानना चाहिए कि आपके काम को झट से करने वाले किचन gadgets कौन से हैं और फिर ये जानने के बाद आप ये जानना चाहेंगी कि इनसे आप कैसे झट से काम कर पाएंगीं।
फूड स्मैशर
फूड स्मैशर बड़े ही काम की चीज़ है इसके इस्तेमाल से आप किसी भी खाने की चीज़ का आसानी से पेस्ट बना सकती हैं। स्मैश करने के लिए आपको अपने हाथों को भी ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं है ये फूड स्मैशर आपका ये काम आसानी से कुछ सेकेंड में ही कर देगा।
एग क्रेकर
अंडे तो हर घर में ही हर रोज़ बनते हैं लेकिन क्या आप भी इसे तोड़ने के लिए किसी चम्मच या फिर किचन के पत्थर का इस्तेमाल करती हैं तो रुकिये थोड़ा स्मार्ट बनिए। egg craker तो सबके घर में होना ही चाहिए। इससे आसानी से अंडा टूट जाता है। अगर आप चाहें तो अंडे का पीला हिस्सा भी आप अलग कर सकती हैं। इसमें दोनों तरह के options मिलते हैं।
Read more: Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 tips
हर्ब कटर
हर्ब कटर का काम होता है आपकी हरी पत्तेदार सब्जियों को काटना। इसकी मदद से आपको जिन सब्जियों को काटने में घंटा लगता है और सब्जी को काटते काटते आपके हाथ भी दुख जाते हैं इसकी मदद से आप बिना हाथों में दर्द महसूस किए इसे कुछ मिनटों में ही कर लेंगीं।
फ्रूट एंड वेजिटेबल पीलर
ज्यादातर महिलाओं को फलों और सब्जियों का छिलने में बड़ी परेशानी होती है। कई बार को उनके हाथ में चाकू से कट भी लग जाता है। और कई बार छिलका भी लगा रह जाता है लेकिन इस सब परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको जरूरत है पीलर है। इससे कोई भी सब्जी या फल क्यों ना हो उसका छिलका आप बिना मेहनत के आसानी से हटा सकती हैं।
फूड डायसर
इसका काम होता है किसी भी फल या सब्जी को सही आकार में काटने का। जैसे आप खीरा काटना चाहें आलू काटना चाहे या फिर सेब काटना चाहें आप इसमें डाल दीजिए दूसरी तरफ से ये बराबर आकार का कटा हुआ बाहर आ जाता है और इसे करने में सिर्फ कुछ सेकेंड्स ही लगते हैं।
Credits
Video Editor: Anand Sarpate
Producer: Rohit chavan