herzindagi
bollywood movies that flopped at theatre but got success on ott platforms

सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई ये फिल्में ओटीटी पर हुई थी हिट

इस लेख में हम आपको बताएंगे उन फिल्मों के बारे में जो सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी लेकिन ओटीटी पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब हुई थी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-29, 16:09 IST

कई फिल्में ऐसी होती हैं जो सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद नहीं आती हैं लेकिन यहीं फिल्में कुछ समय बाद जब ओटीटी पर रिलीज होती हैं तो कई सारे लोगों को बहुत पसंद आती हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो सिनेमाघरों में तो बहुत अधिक कमाई नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी हो गई थी लेकिन ये सभी फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर सुपरहिट साबित हुई।

1)थप्पड़

thapad film released on ott

फिल्म थप्पड़ साल 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी लेकिन जब यह फिल्म अमेजन प्राइम पर आई थी तो कई सारे दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।आपको बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 में इस फिल्म में बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस यानी तापसी पन्नू को मिला था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

इसे भी पढ़ें: असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

2)रनवे 34

यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो यह फिल्म बहुत कम कमाई कर पाई थी लेकिन कई सारे दर्शकों ने जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर देखी तो उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।(कश्मीर फाइल्स ही नहीं, फैमिली के साथ देखें ये ऐतिहासिक फिल्में) कई सारे दर्शकों ने इस फिल्म के बारे में अपनी प्रतिक्रिया भी ट्वीट करके दी थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत ने मुख्य किरदार निभाये थे। आपको बता दें कि ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

3)अनेक

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आपको बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने लीड रोल निभाया है। आपको बता दें कि यह फिल्म दर्शकों को इसलिए भी बेहद पसंद आई थी क्योंकि इसमें नॉर्थ-ईस्ट की पॉलिटिकल लाइफ को सबके सामने रखने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स पर बनीं इन बॉलीवुड मूवीज ने जीता दर्शकों का दिल

4)द ताशकंद फाइल्स

यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मृत्यु को उजागर करने का प्रयास किया है।( इन 9 मेथड एक्टर कपल्स के बारे में कम ही जानते हैं लोग) द ताशकंद फाइल्स जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस थी और उन सभी ने बहुत शानदार एक्टिंग भी की है। यह फिल्म जी5 पर आई थी तब दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।

तो ये थी वो सभी फिल्में जो सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी पर फिर भी ओटीटी पर इन फिल्मों का जादू चल गया था। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit- freepik/youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।