herzindagi
Bollywood Sports Movies

स्पोर्ट्स पर बनीं इन बॉलीवुड मूवीज ने जीता दर्शकों का दिल

ऐसी कई बॉलीवुड मूवीज हैं, जो स्पोर्ट्स पर बेस्ड हैं और इन फिल्मों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। 
Editorial
Updated:- 2022-02-04, 12:05 IST

वो जमाने लद गए, जब बॉलीवुड में केवल रोमांटिक मूवीज ही बना करती थीं। यकीनन इस तरह की फिल्में दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है, लेकिन कला के इस क्षेत्र में करने व दिखाने के लिए काफी कुछ है। मसलन, बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स मूवी का काफी बोलबाला है। यह स्पोर्ट्स मूवीज दो तरह से बनाई जाती हैं- या तो कोई फिक्शन बेस्ड या फिर किसी की बायोपिक या रियल लाइफ इंसिडेंस पर।

हालांकि, स्पोर्ट्स मूवी को किसी भी तरह बनाया जाए, लेकिन एक बात तो तय है कि यह मूवीज अलग-अलग खेलों के प्रति लोगों के मन में एक उत्साह पैदा करती हैं और उनकी जानकारी भी बढ़ाती है। साथ ही, यह एक प्लेयर के जीवन के स्ट्रगल को भी परदे पर दर्शाती हैं, जिससे लोगों के मन में उनके प्रति एक सम्मान की भावना पैदा होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही स्पोर्ट्स बेस्ड मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और वह एक बिग हिट साबित हुईं-

चक दे इंडिया (2007)

bollywood movie chakde india

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म चक दे इंडिया हॉकी पर बेस्ड मूवी थी। जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा सभी बाधाओं को दूर करके विश्व कप जीतने की कहानी को परदे पर साकार किया गया है। इस फिल्म में टीम के कोच का किरदार शाहरुख खान द्वारा निभाया गया है। फिल्म का अंत बेहद ही शानदार ढंग से चित्रित किया गया है, जिसमें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने बेहद ही बेहतरीन तरीके से हराया है। इस फिल्म में शाहरूख का सत्तर मिनट डॉयलॉग आज भी लोग याद करते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी काफी लोकप्रिय हुआ था।

लगान (2001)

bollywood movie lagaan

आमिर खान स्टारर मूवी लगान एक फिक्शन स्टोरी है, जिसमें भारत में ब्रिटिश शासन के समय की एक काल्पनिक कहानी को गढ़ा गया। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारत के एक छोटे से गांव के लोग अंग्रेजों के ही खेल क्रिकेट (मिताली राज ने क्रिकेट के क्षेत्र में कायम की मिसाल) में कुछ अभिमानी अंग्रेजों को हरा देते हैं। यह फिल्म करीबन 250 मिलियन रुपये के बजट पर बनी थी। यह बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के अकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटिड होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म थी।

इसे ज़रूर पढ़ें-Throwback: इस वजह से पर्दे पर कभी साथ नज़र नहीं आते रेखा और आमिर खान

भाग मिल्खा भाग (2013)

bollywood movie bhaag milkha

साल 2013 में मूवी आई थी भाग मिल्खा भाग। यह भारत के फ्लाइंग सिख कहे जाने वाले मिल्खा सिंह की सच्ची कहानी है (सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में)। इस फिल्म में मिल्खा सिंह जी की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई थी। वह अपने इस किरदार के साथ पूरा न्याय करते दिखे। फिल्म में मिल्खा सिंह की लाइफ की पूरी जर्नी को दिखाया गया है। यहां तक कि भारत-पाकिस्तान पार्टिशन के उस दौर को मिल्खा सिंह ने एक बच्चे के रूप में कैसे देखा और अपने पूरे परिवार को दंगों में किस तरह खो दिया, यह काफी मार्मिक है। यह एक इंस्पायरिंग मूवी है, जो आपको भी अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-सिर्फ जया बच्चन के लिए संजीव कुमार ने की थी फिल्म 'सिलसिला', कुछ ऐसा था दोनों का रिश्ता

जो जीता वही सिकंदर (1992)

bollywood movie jo jeeta wohi sikander

साल 1992 में रिलीज हुई मूवी जो जीता वही सिकदर एक मैराथन साइकिल रेस के बारे में है। हालांकि, फिल्म में अन्य कई चीजों जैसे एक अमीर व गरीब लड़के का एक ही लड़की के लिए लड़ना और अलग-अलग क्लॉस के कॉलेज के लड़कों को अलग तरह से ट्रीट किया जाना आदि काफी कुछ है। फिल्म के अंत में आमिर खान मैराथन साइकिल रेस को जीत लेते हैं। यह फिल्म उस दौर में सुपर हिट रही थी और बाद में इस फिल्म का बंगाली, तेलुगु और तमिल रीमेक भी बनाया गया।

तो ये थी कुछ बॉलीवुड स्पोर्ट्स मूवी, लेकिन इसके अलावा पान सिंह तोमर, दंगल, काय पो छे, इकबाल, मैरी कॉम जैसी कई स्पोर्ट्स बेस्ड मूवीज हैं, जिन्होंने परदे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आपने इनमें से कौन-कौन सी मूवीज देखी हैं? हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- telegraphindia, variety, upperstall, amazon, dnaindia, telegraphindia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।