herzindagi
feed animals astrology

Feeding Animals: इन जीवों को खिलाएं कच्ची हरी सब्जी, खुल सकता है आपका सोया हुआ भाग्य  

हिन्दू शास्त्र में पांच ऐसे जानवरों का उल्लेख मिलता है जिन्हें कच्ची हरी सब्जी खिलाने से सोया हुआ भाग्य जाग सकता है। 
Editorial
Updated:- 2022-11-28, 14:21 IST

Feeding Animals: हिन्दू धर्म में जीवों को पालने, उनका भरण-पोषण करने और उनकी सेवा करने का अत्यधिक महत्व बताया गया है। खासतौर पर जानवरों को अन्न खिलाने को साक्षात ईश्वरीय आराधना के तुल्य माना गया है। जानवरों को खाना खिलाने से न सिर्फ पुण्य अर्जित किया जा सकता है बल्कि सोये हुए भाग्य को भी जगाया जा सकता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि हिन्दू शास्त्र में पांच ऐसे जानवरों का उल्लेख मिलता है जिन्हें कच्ची हरी सब्जी खिलाने से भाग्योदय हो सकता है और व्यक्ति को धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

गाय (Feeding Cow Benefits)

cow

गाय को हिन्दू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है। गाय में सभी देवी- देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में गाय को कच्ची हरी सब्जी खिलाने से गाय के साथ-साथ समस्त दैवीय शक्तियों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय को कच्ची हरी सब्जी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

बकरी (Feeding Goat Benefits)

goat

बकरी एक शाकाहारी और शांत जीवा मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, अगर रोजाना या हफ्ते में दो दिन बकरी को कच्ची हरी सब्जी खिलाई जाए तो इससे घर, नौकरी और व्यापार में तनाव कम उत्पन्न होता है और शांति (सुख-शांति बनाए रखने के उपाय) स्थापित होती है।

इसे जरूर पढ़ें:Vaishnav Tilak: क्या होता है वैष्णव तिलक और क्यों इसे लगाने से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं भगवान विष्णु?

हाथी (Feeding Elephant Benefits)

elephant

हाथी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, हाथी को श्री गणेश (गणेश जी के परिवार का रहस्य) का रूप भी माना जाता है और इसी कारण से हाथी की पूजा का भी विधान है। हाथी को कच्ची हरी सब्जी खिलाने से व्यक्ति को अपार बल और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है और भगवान श्री गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है।

खरगोश (Feeding Rabbit Benefits)

rabbit

खरगोश स्वभाव से चंचल पर बुद्धि में तेज होता है। इसके अलावा, खरगोश को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में अगर खरगोश को रोजाना कच्ची सब्जी खिलाई जाए तो जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है और अशुभता का प्रभाव धीरे धीरे कम होता जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Maa Kali: सुख-समृद्धि के लिए करें दक्षिण मां काली के इन मंत्रों का जाप

घोड़ा (Feeding Horse Benefits)

horse

घोड़े को उसकी गति के लिए जाना जाता है। घोड़ा कभी न तो थकता है और न ही हार मानता है। इसके अलावा, घोड़ा तरक्की को भी दर्शाता है। ऐसे में अगर घोड़े को कच्ची सब्जी खिलाए जाए तो इससे व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता मिलती है।

तो ये थे इन पांच जीवों को कच्ची हरी सब्जी खिलाने के लाभ और महत्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock, Pixabay

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।