-1774607878066.webp)
शनि देव के स्वामित्व वाली, मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह शुरुआत में थोड़ी सावधानी, बीच में किस्मत का साथ और अंत में बंपर सफलता लेकर आने वाला है। सप्ताह की शुरुआत 30 मार्च को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहां शुरुआत में आपको थोड़ी भागदौड़ और मानसिक उलझन महसूस हो सकती है। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे आपका सोया हुआ भाग्य फिर से जाग जाएगा। 2 और 3 अप्रैल को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां आपको अपने काम और करियर में बहुत बड़ा नाम मिलेगा।
सप्ताह के अंत में, 5 अप्रैल को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जो आपकी आमदनी में वीकेंड पर गजब का उछाल लाएंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल-
प्रेम की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 8वें भाव में चंद्रमा होने के कारण आपको पति की कोई बात बुरी लग सकती है या बिना वजह का शक पैदा हो सकता है, इसलिए शांति बनाए रखें। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 9वें भाव के चंद्रमा की वजह से आप पति के साथ किसी धार्मिक यात्रा या मंदिर के दर्शन के लिए जा सकती हैं, जिससे रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। 2 और 3 अप्रैल को 10वें भाव में चंद्रमा होने से परिवार में आपकी बहुत इज्जत बढ़ेगी और पति आपके काम की तारीफ करेंगे। जो महिलाएं अभी अकेली हैं उनके लिए 5 अप्रैल का समय बहुत ही शुभ है। वीकेंड पर 11वें भाव के प्रभाव से सिंगल महिलाओं को अपने दोस्तों या बड़े भाई-बहनों की पहचान से कोई बहुत ही प्यारा, सच्चा और सुलझा हुआ जीवनसाथी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: करी पत्ते से जुड़े वास्तु उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें तरीका
उपाय: शनिवार के दिन एक छोटा सा साफ कोयले का टुकड़ा एक काले कपड़े में बांधकर अपने बेडरूम की किसी साफ जगह या अलमारी के ऊपर रख दें।

करियर की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 8वें भाव के चंद्रमा के कारण थोड़ा सतर्क रहना होगा। ऑफिस में आपके खिलाफ पॉलिटिक्स हो सकती है या किसी काम में अचानक रुकावट आ सकती है। कोई भी जरूरी फैसला इस दिन न लें। किस्मत का पूरा साथ 31 मार्च और 1 अप्रैल को मिलेगा, जब 9वें भाव का चंद्रमा आपके रुके हुए सरकारी या ऑफिस के काम अचानक बना देगा। असली कामयाबी 2 और 3 अप्रैल को मिलेगी। 10वें भाव का चंद्रमा ऑफिस में आपको एक बॉस बना देगा। आपकी रफ्तार देखकर बॉस और विरोधी दोनों हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
उपाय: ऑफिस या काम पर जाते समय अपने बैग की जिप या अपनी चाबी के छल्ले में एक छोटा सा काला सूती धागा बांध लें।
आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 8वें भाव के कारण आपकी गाड़ी की मरम्मत, सेहत या किसी अचानक आए घरेलू काम पर बड़ा पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए अपनी जेब का ध्यान रखें। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 9वें भाव (भाग्य के घर) का चंद्रमा आपकी आर्थिक स्थिति को एकदम संभाल लेगा और पैसों की तंगी दूर करेगा। 2 और 3 अप्रैल को करियर में अच्छी तरक्की की वजह से आपकी आमदनी बढ़ने का पक्का रास्ता खुलेगा। पैसों की असली बारिश 5 अप्रैल को वीकेंड पर होगी। 11वें भाव के चंद्रमा के कारण आपकी सेविंग्स और बैंक बैलेंस में अचानक बड़ा उछाल आएगा। आपका अटका हुआ पैसा इस दिन वापस मिल सकता है।
उपाय: शनिवार के दिन एक काले कपड़े में 8 साबुत काली उड़द के दाने अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर हमेशा के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: एक ही स्लैब पर है चूल्हा और सिंक? जानें किचन के इस वास्तु दोष को कैसे दूर करें
स्वास्थ्य के हिसाब से मकर राशि की महिलाओं को 30 मार्च को अपनी सेहत का बहुत खास ध्यान रखना होगा। 8वें भाव का चंद्रमा आपको अचानक पेट की गर्मी, भारी थकान, घबराहट या पैरों में दर्द दे सकता है। इस दिन पानी भरपूर पिएं और बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें। 31 मार्च और 1 अप्रैल से आपकी सेहत में गजब का सुधार होगा। 2 और 3 अप्रैल को आप एकदम फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगी और ऑफिस के सारे काम बिना थके निपटा लेंगी। 5 अप्रैल को वीकेंड पर 11वें भाव का चंद्रमा आपके चेहरे पर एक अलग ही खुशी और चमक लाएगा। बस बदलते मौसम में बाहर का बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।
उपाय: रात को सोने से पहले अपने कमरे में सरसो के तेल का दीपक जलावे।
यह भी पढ़ें- Vastu Remedies: क्या आपके बेड के सामने भी है वॉशरूम? आज ही करें ये बदलाव, दूर होगी नकारात्मकता
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।