भारत में कई बड़े पेंटर्स ने जन्म लिया, जिनके बारे में हममें से कई लोग जानते भी होंगे। उनमें से कुछ चित्रकारों की चित्रकारी इतनी ज्यादा प्रसिद्ध हुई कि आज भी उन पेंटिंग्स को भारतीय इतिहास की सबसे बेहतरीन चित्रकारी में गिना जाता है।
आज के आर्टिकल में हम आपको भारत की सबसे मशहूर पेंटिग्स के बारे बताएंगे, जिनकी चर्चा सालों बाद भी कला प्रेमियों में बीच में रहती है। उन पेंटिंग्स का अपना इतिहास और अपनी अलग कहानी भी है, आइए जानते हैं भारत की सबसे खास पेंटिग्स कौन-कौन सी हैं।
आपने भारत माता कि इस पेंटिंग के बारे में जरूर सुना होगा। यह भारत माता की सबसे अलग और अनोखी पेंटिंग है, जिसे रबिंद्रनाथ टैगोर के भतीजे अरविंद नाथ टैगोर द्नारा बनाया गया था। अरविंद नाथ टैगोर इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरियंटल आर्ट के प्रिंसिपल और संस्थापक सदस्य थे। इस पेंटिंग की रचना 1905 में की गई थी जिसमें भारत माता को 4 भुजाओं वाली देवी के रूप में दिखाया गया है। पेंटिंग में भारत माता केसरिया रंग की साड़ी पहनी है, वहीं हाथों में कमल का फूल पकड़ रखा है।
इस प्रसिद्ध पेंटिंग में रामायण के पात्र जटायु के वध का दृश्य दिखाया गया है। जब रावण माता सीता को अपने साथ जबरन लंका लेकर जा रहा था तब रास्ते में जटायु ने माता सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध किया था, जिसमें रावण ने जटायु का वध कर दिया था। इस चित्र को राजा रवी वर्मा द्वारा बनाया गया था। वह भारतिय कला के जानीमानी छवियों में से एक थे।
मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे पवित्र और माहान महिलाओं में गिना जाता है। मदर टेरेसा ने जीवन भर समाज के लोगों की सेवा की जिस कारण उन्हें मां की दृष्टि से देखा जाता है। मदर टेरेसा की इस पेंटिंग को प्रसिद्ध पेंटर एम.एफ हुसैन ने बनाया था। इस पेंटिंग में मदर टेरेसा की पवित्रता को दिखाया गया है, जिसमें मदर टेरेसा की सफेद रंग की साड़ी और उनकी साड़ी पर बना नीले रंग का बॉर्डर दिखाया गया है।
इसे भी पढ़ें- चाचा चौधरी और चंपक की तरह ही ये भी हैं भारत की यादगार कॉमिक बुक्स
गांधी जी की इस पेंटिग को काले और सफेद लीनोकट पर बनाया गया है। बता दें कि इस पेंटिंग को पेंटर नंदलाल बोस द्वारा 1930 में बनाया गया था। इस पेंटिंग में गांधी जी द्वारा चलाए गए मशहूर आंदोलन डांडी मार्च को दिखाया गया है। यह पेंटिंग अब आपको दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट में रखा गया है।
इसे भी पढ़ें-भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज के बारे में कितना जानते हैं आप ?
भारत में प्रेम कहानियां सदियों से मशहूर हैं चाहे वो हीर-राझा हों या लैला मजनू इन्हीं कि तरह एक और प्रेमी जोड़े की कहानी है यह पेंटिंग। यह पेंटिंग सोहनी महिवाल के प्रेम के दुखद अंत को दर्शाती है। इस फेमस पेंटिंग को फेमस चित्रकार शोभा सिंह ने बनाया था। बता दें की पेंटर शोभा सिंह ने सोहनी महिवाल की कई पेंटिंग को बनाया था मगर उनकी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध पेंटिंग यही थी।
राक्षस महिषासुर के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा, जिसपर यह चर्चित पेंटिंग बनाई गई थी। इस फेमस पेंटिंग को तैयब मेहता द्वारा बनाया गया था। इस पेंटिंग हिंदू देवी दुर्गा दानव का अवतार लिए हुए राक्षस महिषासुर का वध करती नजर आती हैं।
तो यह थी कुछ भारत की फेमस मॉर्डन पेंटिंग्स, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image- shopify.com, wikimedia.com, fundabook.com, wp.content and artic.edu
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।