herzindagi
unknown facts you should know about auroville city in hindi

न कोई धर्म, न पैसा और न ही कोई सरकार, जानिए भारत के इस अनोखे शहर के बारे में

आज हम आपको एक ऐसे अनोखे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लोग कोई भी धर्म नहीं मानते हैं, न ही पैसों का लेनदेन करते हैं और न ही किसी सरकार का यहां पर शासन है। चलिए जानते हैं इस शहर के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2023-04-07, 14:00 IST

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पाता होता है। आज हम आपको भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां न तो धर्म है, न पैसा है और न ही सरकार है। आप यही सोच रहे होंगे कि भारत में इस तरह का कौन सा शहर है, जहां ऐसी चीजों को नहीं माना जाता। यह शहर चेन्नई से केवल 150 किमी की दूरी पर स्थित है। हम बात कर रहे हैं, ऑरोविले नाम की जगह की। चलिए इस जगह के बारे में हम आपको इस लेख में पूरी जानकारी देते हैं।

कहां पर है यह शहर?

facts you should know about auroville city in hindi

इस जगह को सिटी ऑफ डॉन यानी भोर का शहर भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना साल 1968 में मीरा अल्फाजों द्वारा की गई थी। आपको बता दें कि इस को शहर को बसाने का सिर्फ एक ही लक्ष्य था और वह था कि यहां लोग जाति-धर्म, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी चीजों से दूर रहें।(भारत में मौजूद इन 5 अद्भुत जगहों में है कुछ खास)यहां आने वाले व्यक्ति के लिए सिर्फ एक ही नियम होता है कि उन्हें यहां सेवक के रूप में रहना पड़ेगा। यह एक प्रायोगिक टाउनशिप है यानी इसे एक व्यक्ति के द्वारा ही स्थापित किया गया था।

यह शहर विलुप्पुरम डिस्ट्रिक्ट तमिलनाडु में मौजूद है। इस शहर में अगर आप भी जाकर रहना चाहें तो रह सकती हैं क्योंकि यहां पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं है लेकिन आपको बस कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा।

इसे भी पढ़ें-इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है 90 साल पुरानी परंपरा

शहर में नहीं है कोई सरकार

भारत के हर राज्य की राज्य सरकार बनी हुई है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑरोविले शहर बिना सरकार के चलता है। यह शहर एक विधानसभा द्वारा नियंत्रित होता है जिसमें हर एक वयस्क लोग शामिल हैं। इस जगह पर रहने वाले लोग विभिन्न संस्कृतियों से हैं लेकिन फिर भी वह अपने काम को सही तरह से कर रहे हैं। ऑरोविले को बहुत खास तरह से डिजाइन किया गया है।

यहां पर कई तरह की सुविधाएं भी हैं। ऑरोविले का अपना आर्किटेक्चर और टाउन प्लानिंग ब्यूरो है। यहां पर एक ऑडिटोरियम, रेस्टोरेंट, फार्म और गेस्ट हाउस आदि बना हुआ है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि ऑरोविले में पैसों का कोई लेनदेन नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें - आखिर क्यों इस शहर के लोगों ने सड़क पर लटका दी हैं हज़ारों BRA, जानिए रोचक किस्सा

इस जगह के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- facebook/auroville

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।