साल 2020 को हमने घरों में बंद ही बिता दिया, लेकिन ऐसा नहीं है कि ये साल सभी के लिए खराब बीता। इस साल कई लोगों को काफी सफलता भी मिली। पूरे साल घर में रहने के कारण लोगों ने काफी कुछ सेव भी कर लिया। ऐसे कितने लोग होंगे जिन्होंने इस सेविंग से कुछ अच्छा खरीदा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे बॉलीवुड सेलेब्स ने इस साल क्या खरीदा?
बॉलीवुड की फिल्में भले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई हों, लेकिन इस साल भी बॉलीवुड स्टार्स ने खर्चे में कोई कमी नहीं छोड़ी। ऋतिक रोशन से लेकर आलिया भट्ट तक सभी बड़े स्टार्स ने कुछ न कुछ महंगी चीज़ें खरीदीं। तो चलिए जानते हैं वो क्या हैं?
क्या खरीदा- 100 करोड़ का घर
ऋतिक रोशन हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं क्योंकि उन्होंने अपने लिए 100 करोड़ के दो फ्लैट्स खरीदे हैं। मुंबई में जूहू-वर्सोवा रोड पर स्थित एक बिल्डिंग मन्नत में ये दोनों फ्लैट्स मौजूद हैं। इस बिल्डिंग के दो फ्लोर में मौजूद फ्लैट्स अब ऋतिक के हो गए हैं। इसी साल ये डील फाइनल हुई है और इन दोनों फ्लैट्स में से एक पेंटहाउस है जो 38000 स्क्वेयर फिट की स्पेस वाला है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ऋतिक का घर कितना ज्यादा बड़ा है और कितना आलीशान है।
इसे जरूर पढ़ें- इन 7 बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ काम करने से कर दिया था मना, ये थी दुश्मनी की वजह
क्या खरीदा- 34 करोड़ का घर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने अपने लिए एक नया आशियाना बनाया है। आलिया भट्ट की रिलेशनशिप इस साल काफी अच्छी रही और वो रणबीर कपूर के ज्यादा पास भी जाना चाहती थीं तो उन्होंने रणबीर की ही बिल्डिंग में एक नया घर खरीद लिया। ये फ्लैट बिलकुल वैसा ही है जैसा रणबीर कपूर का फ्लैट है और इसके इंटीरियर्स शायद गौरी खान द्वारा ही किए जाएंगे। आलिया भट्ट का ये नया आशियाना उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के और ज्यादा करीब ले आया है।
क्या खरीदा- 1.46 लाख की साइकिल
आपने अपनी साइकिल खरीदते समय शायद बजट देखा हो और वो कुछ हज़ार तक रहा हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर की साइकिल कितने लाख में खरीदी गई थी। रणबीर ने एक फोल्डेबल ईबाइक खरीदी थी जो 1.46 लाख रुपए की थी। Mate X bike दुनिया की सबसे अच्छी इलेक्ट्रॉनिक साइकिल्स में से एक मानी जाती है। इसमें 1000 वॉट की पावरफुल मोटर है और स्मार्ट LCD डिस्प्ले के साथ बहुत कुछ मौजूद है। अब शायद आपको अपनी पुरानी साइकिल इतनी अच्छी न लगे।
View this post on Instagram
क्या खरीदा- 11.95 लाख की मोटर साइकिल
जहां रणबीर कपूर ने अपने लिए साइकिल खरीदी है वहीं शाहिद कपूर ने अपने लिए मोटर साइकिल खरीदी है और अपने शौक को पूरा किया है। Ducati Scrambler 1100 एक बहुत ही फैंसी मोटर साइकिल है जिसकी कीमत सुनकर ही शायद आप थोड़ा चौंक गए हों। शाहिद की ये गाड़ी बहुत ही स्टाइलिश लग रही है और शाहिद इसपर बाकायदा रोड ट्रिप कर चुके हैं।
इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight
क्या खरीदा- 1 करोड़ की BMW X7
इस साल घर और गाड़ियों को लेकर बॉलीवुड स्टार्स कुछ ज्यादा ही दीवाने रहे। अजय देवगन ने पिछले साल एक रॉल्स रॉयस खरीदी थी और इस साल उन्होंने एक और लग्जरी कार BMW X7 खरीदी। वो भी इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में। इस एसयूवी की कीमत 1 करोड़ के आस-पास है।
View this post on Instagram
क्या खरीदा- मर्सिडीज S क्लास 2 करोड़
अमिताभ बच्चन ने भी इस साल अपने जन्मदिन पर एक और गाड़ी खरीदी। मर्सिडीज एस क्लास गाड़ी की कीमत 1.38 करोड़ से 2.78 करोड़ के बीच है और बिग बी ने व्हाइट मर्सिडीज को अपने गाड़ियों के काफिले में शामिल किया।
View this post on Instagram
बिग बी की ये गाड़ी यकीनन उनके स्टेटस को सूट कर रही है।
तो इस साल आपने अपने लिए क्या खास खरीदा ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।