ग्रीक गॉड की तरह दिखने वाले रितिक रोशन की पूरी दुनिया दीवानी है तो फिर बॉलीवुड divas कैसे छूट जातीं। आज रितिक के बर्थडे पर हम उन बॉलीवुड divas की बात करने वाले हैं जो खुद को रितिक का बहुत बड़ा फैन बताती हैं।
Updated:- 2018-01-12, 09:54 IST
ग्रीक गॉड की तरह दिखने वाले रितिक रोशन की पूरी दुनिया दीवानी है तो फिर बॉलीवुड divas कैसे छूट जातीं। आज रितिक के बर्थडे पर हम उन बॉलीवुड divas की बात करने वाले हैं जो खुद को रितिक का बहुत बड़ा फैन बताती हैं। तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ से लेकर सोनम कपूर तक रितिक की बहुत बड़ी फैन हैं।
तापसी पन्नू को रितिक रोशन बहुत ही ज्यादा पसंद है। वो कहती हैं कि अगर वो बॉलीवुड में किसी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं और किसी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो वो हैं रितिक रोशन। वो कहती हैं कि अगर रितिक उनसे कभी भी डेट पर चलने के लिए पूछेंगे तो वो डेट पर जाने के लिए तैयार हो जाएंग, चाहे वेलेंटाइन हो या ना हो।
सोनाक्षी सिन्हा का तो पहला क्रश हैं रितिक रोशन। उन्होंने ये बात कॉफी विद करण शो में खुद कबूल की है। उन्होंने इस शो में कहा था कि बॉलीवुड के वो ही एकमात्र एक्टर हैं जिनके पोस्टर्स मेरे बेडरुम में लगे हुए हैं।
Watch More: Getting married? आपसे बेहतर कौन समझ पाएगा इन तकलीफों को
इसी तरह कैटरीना रितिक को बॉलीवुड का बेस्ट डांसर मानती हैं। इन दोनों ने साथ में चार फिल्में की है। जिसमें से बैंग बैंग फिल्म में कैटरीना और रितिक ने साथ मिलकर डांस किया है। रितिक के साथ डांस करना बहुत ही मुश्किल है। कैटरीना कैफ कहती हैं, उनकी बॉडी काफी फ्लेक्सिबल है। उनके साथ में डांस करना बहुत ही मुस्किल काम है।
कैटरीना तो सच ही कह रही हैं। रितिक सच में बहुत अच्छे डांसर हैं।
आजकल भले ही रितिक अपनी फिल्मों के बजाय कुछ कंट्रोवर्सीस के कारण चर्चा में रह रहे हैं। लेकिन इन कंट्रोवर्सी से उनके फैन्स पर कोई फर्क नहीं पड़ता। आज भी कई बॉलीवुड divas उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। अगर विश्वास नहीं होता तो ये वीडियो देखिए जिनमें ये एक्ट्रेस खुद को रितिक का बहुत बड़ा फैन कह रही हैं।
Producer - Rohit Chavan
Editor - Anand Sarpate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।