अगर आपको लगता है कि दुल्हन बनने की लड़कियों को बहुत खुशी होती है तो ये वीडियो देखकर आपकी धारणा बदल जाएगी। इस वीडियो में जानें दुल्हन बनने वाली लड़कियों को किन तकलीफों का सामना करना होता है।
Updated:- 2017-12-16, 15:16 IST
"बचपन से ही ना... मुझे शादी करने का बहुत क्रेज़ है, बाय गॉड।"
ये फेमस डायलॉग फेमस फिल्म "जब वी मेट" का है जिसने करीना कपूर को हिट एक्ट्रेस बना दिया था। और बनी भी कैसे नहीं... आखिर करीना ने इसमें इतनी शानदार एक्टिंग ही की थी। खासकर ये डायलॉग तो इस फिल्म के बाद हर लड़की का फेवरेट डायलॉग बन गया था। जबकि इससे पहले लड़की शादी का नाम काफी झिझक से ही ले पाती थीं जबकि शादी करने का सपना उनका पहले भी था। केवल प्रॉब्लम ये थी कि हमारी संस्कृति के अनुसार लड़कियां इतनी बेफिक्र होकर शादी का नाम ले नहीं सकती थी। और इसी अनकही संस्कृति को तोड़ा इस डायलॉग ने।
इस डायलॉग को आफने आते-जाते अधिकतर लड़कियों के मुंह से सुना होगा। ये सच भी है। शादी करना हर लड़की का सपना होता है। और ये केवल इंडियन गर्ल्स का सपना नहीं होता बल्कि दुनिया की हर लड़की का सपना होता है। लेकिन ये भी सच है कि ये जितना बड़ा लड़कियों का सपना है उतनी ही बड़ा परेशानी का सबब भी होता है। क्यों? क्योंकि दुल्हन बनना दुनिया के सबसे मुश्किल काम में से एक है। कैसे? ये जानने के लिए तो ये वीडियो देखना होगा।
दुल्हन बनने के दौरान लड़कियों को कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण ये सपना सजा में बदल जाता है।
हर किसी को मालूम है कि शॉपिंग करना हर लड़की को पसंद होता है। लेकिन दुल्हन की खरीदारी इतनी अधिक हो जाती है कि लड़कियों के लिए शॉपिंग अंत में सिरदर्द बन जाती है।
Read more:अगर आपकी body pear shape है तो जाने कौन-सा लहंगा रहेगा आपके लिए perfect?
इसी तरह हर लड़की अपने लिए दुल्हन की ड्रेस खुद डिज़ाइन करना पसंद करती है। औऱ फिर ड्रेस भी बहुत अच्छी बनवाती है। लेकिन अच्छी ड्रेस बनवाने से क्या होता है? फिगर भी तो वैसी ही चाहिए। ड्रीम ड्रेस को पहनने के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना फुडी गर्ल्स को करना होता है। क्योंकि ड्रीम ड्रेस तो शादी के एक महीने पहले या पंद्रह दिन पहले बनकर तैयार हो जाती है। लेकिन इन पंद्रह दिन में फुडी गर्ल्स वेट गेन कर लेती हैं जिसके वजह से उन्हें ड्रेस फिट नहीं आती। इसी वेट गेन के डर के कारण फुडी गर्ल्स शादी के दिन तक काफी स्ट्रेस में रहती हैं।
सबसे ज्यादा दिक्कत होती है लोगों की रोक-टोक से। शादी के एक महीने पहले से ही लड़की के ऊपर बहुत सारी रोक-टोक लग जाती है। चाची कुछ और बोलती है तो बड़ी मम्मी कुछ और बोलती है। चाचा को किसी चीज से प्रॉब्लम होती है तो मामा कुछ और करने के लिए बोलते हैं। ऐसे में होने वाली दुल्हन को समझ ही नहीं आता कि वो किसकी सुने? और शादी के पंद्रह दिन पहले तो हंसने-खेलने, खाने-पीने और घूमने-फिरने पर पूरी तरह से रोक लग जाती है। दुलिहन का गेट से बाहर निकलना तो अशुभ तक माना जाता है। ऐसे में लड़की अपने कमरे में रहती है और शादी को कोसते रहती है।
ऐसे ही अन्य परेशानियों के बारे में इस वीडियो में विस्तार से जानिए।
Credits
Editor:Syed Afraz
Producer:Prabjot Kaur
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।