Sat Apr 18, 2026 | Updated 03:22 PM IST
furniture cleaning tips

Sunmica Cleaning Tips: फर्नीचर पर लगी सनमाइका पड़ गई है काली, इन 3 ट्रिक्स से मिनटों में चमकाएं

Furniture Cleaning Tips: फर्नीचर पर लगी काली सनमाइका और जिद्दी दागों से परेशान हैं? महंगे केमिकल क्लीनर के बजाय अपनाएं ये 3 देसी ट्रिक्स। मिनटों में पुरानी सनमाइका को नए जैसा चमका देंगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 14:52 IST

Cleaning Tips: हम सभी रोजाना घर की सफाई करते हैं, लेकिन बारी जब फर्नीचर की सफाई की आती है, तो इसे महीने या 1-2 हफ्ते में करते हैं। अब ऐसे में एक दिक्कत जो हर किसी को आती है वह है फर्नीचर की सनमाइका पर लगे दाग। इनसे तुरंत छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर या स्प्रे खरीदकर लाते हैं, पर आपको जानकर ताज्जुब होगा कि घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप न केवल दाग बल्कि सनमाइका पर जमी काली परत को भी साफ कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फर्नीचर पर लगी सनमाइका अगर काली पड़ गई है, तो मिनटों में चमका सकती हैं?

फर्नीचर पर लगी सनमाइका काली पड़ जाए, तो क्या करें?

sunmica cleaning hacks

फर्नीचर पर लगी सनमाइका अगर काली हो, जाए तो न केवल इसे छुटाना मुश्किल होता है बल्कि कमरे की शोभा को भी खराब करती है। अगर आपके फर्नीचर की सनमाइका भी गंदी हो गई है, तो नीचे बताए गए 3 तरीके से इसे साफ करें।

इसे भी पढ़ें- लकड़ी की मंहगी अलमारी को रखना चाहते हैं नए जैसा? इन 5 घरेलू तरीकों से करें साफ...पैसों की भी होगी बचत

गर्म पानी और फिटकरी से बनाएं घोल

फिटकरी नेचुरल क्लीनर की तरह काम करती है। वहीं गर्म पानी दागों को ढीला करता है। जानें कैसे बनाएं घोल और करें इस्तेमाल?

  • आधा गिलास पानी लें।
  • अब इसमें 3-4 चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं।
  • दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद बोतल में भरें।
  • इसके बाद इसे दाग वाली जगह पर स्प्रे करके 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद सूती कपड़े को गर्म पानी से गीला करें।
  • फिर इसे दाग वाली जगह को हल्के हाथ से रगड़ते हुए साफ करें।

टाटरी और नींबू का रस का करें इस्तेमाल

how to remove stubborn stains

सनमाइका पर लगे दाग बहुत पुराने और जिद्दी हैं, तो टाटरी और नींबू का रस वाला तरीका अपनाएं।

  • इसके लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस और टाटरी लें।
  • दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • दाग जब आसानी से छूटने लगे तो कपड़ा गीला करके हल्के हाथ से रगड़ें।
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से साफ करें।
  • ध्यान रहे कि पानी से धुलने से बचें क्योंकि नमी की वजह से सनमाइका खराब हो सकती है।

सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल

फर्नीचर पर लगे सनमाइका को साफ करने के लिए आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका।

  • इसके लिए सबसे पहले दाग वाली जगह को गीले कपड़े से पोंछें।
  • अब इस पर सैनिटाइजर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद सूती कपड़े से रगड़ते हुए साफ करें।

इसे भी पढ़ें- फ्री की इन चीजों से साफ हो सकता है महंगे से महंगा फर्नीचर, मिनटों में कमाल कर दिखाएगा घर का बना यह 1 घोल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।