Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:04 PM IST
image

इस सफेद चीज को लगाएं पोछे के पानी में मिलाकर, घर से छूमंतर हो जाएंगे मच्छर-मक्खी और बैक्टीरिया

पानी में अगर आप नींबू का रस और फिटकरी का पाउडर डालकर पोछा लगाती हैं, तो इससे न केवल फर्श की डीप क्लीनिंग हो सकती है बल्कि पोछा लगाने से सारे मच्छर-मक्खी और बैक्टीरिया भी दूर हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-03-19, 16:00 IST

Home Cleaning Hacks: हर मौसम में घर से लेकर रसोई घर में कीड़े-मकोड़े, मच्छर और मक्खी भिनभिनाती रहती हैं। अब ऐसे में इन्हें दूर भगाने के लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बाद भी कई बार ये कीड़े-मकोड़े परेशान करके रख देते हैं। गर्मियों में खासकर मच्छरों, मक्खियों और बैक्टीरिया की समस्या घरों में बढ़ जाती है, जो न केवल चिड़चिड़ापन का कारण बनता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। अगर आप क्लीनिंग प्रोडक्ट के सारे उपाय अपनाकर थक गई हैं, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से बिना ज्यादा मेहनत इन सभी कीड़ों को घर से दूर भगा सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में-

घर से कीड़े-मकोड़े कैसे दूर करें?

how to clean home with lemon juice

अगर आपके द्वारा अपनाएं गए सभी उपाय खराब हो रहे हैं,तो आप नींबू और फिटकरी का सस्ता उपाय अपना सकती हैं। बता दें कि नींबू का रस और फिटकरी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया,कीटाणुओं, मच्छरों और मक्खियों से निजात पाने में मदद करता है। इसके साथ ही नींबू का ताजगी से भरपूर एसिडिक गुण मच्छरों और मक्खियों को दूर रखने में कारगर साबित होता है, जबकि फिटकरी के कीटनाशक गुण इन्हें घर से बाहर रखने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें- मिनटों में चमक उठेगा बाथरूम के बेसिन का गंदा पाइप, अपनाएं ये आसान हैक्स

पोछा वाले पानी में मिलाएं ये चीजें

how to use lemon and alum for cleaning

पोछे के पानी में इन दोनों को मिलाकर न केवल आपके घर को फ्रेश बना सकती हैं बल्कि बैक्टीरिया मुक्त भी बनाता है। इसके लिए सबसे पहले पानी को हल्का गर्म करें। अब इसमें नींबू का रस और फिटकरी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से सूखा पोछा लगाएं। इस पानी की मदद से आप घर में एक से दो पोछा लगाएं। नियमित इस्तेमाल से मच्छर, मक्खी और बैक्टीरिया छूमंतर हो जाएंगे। इसके अलावा आप इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों, नालियों के पास स्प्रे भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पानी में उबालें सफेद रंग का यह टुकड़ा, घर हो या बगीचा... हर जगह का काम होगा आसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।