Wed Apr 15, 2026 | Updated 07:04 AM IST
how to get rid of mosquito naturally

बिना कॉइल और केमिकल के घर से भागेंगे सारे मच्छर, बस अपना लें मेरी दादी का बताया हुआ ये देसी नुस्‍खा

How To Get Rid Of Mosquito Naturally: गर्मियों और बारिश के मौसम में मच्छरों की समस्या लगभग हर घर में बढ़ जाती है। रात को सोना मुश्किल हो जाता है और बार-बार मच्छर काटने से न सिर्फ नींद खराब होती है, बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग कॉइल या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेक‍िन हम आपको मच्‍छरों को दूर भगाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 16:10 IST

गर्मी शुरू होते ही सबसे ज्यादा दिक्कत ये होती है कि मच्छर बढ़ जाते हैं। बारिश के मौसम में भी यही समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जब मच्छर कान के पास भिनभिनाते हैं तो रात को सोना मुश्किल हो जाता है। बार-बार मच्छर के काटने से न सिर्फ नींद खराब होती है, बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हम कॉइल, लिक्विड या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें केमिकल होते हैं जो लंबे समय में सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

हालांकि, पुराने जमाने में ये सारी चीजें कहां ही होती थीं। इसीलिए मेरी दादी ने एक ऐसा देसी तरीका बताया जिससे सारे मच्छर घर से भाग गए। हम आपको उन्हीं देसी तरीकों के बारे में बता रहे हैं। आप खुद महसूस करेंगी कि मच्छरों का आना कम हो गया है। आइए वो तरीका जानते हैं-

how to get rid of mosquito naturally (2)

फिटकरी का आसान तरीका अपनाएं

अगर आप बिना धुएं वाला तरीका चाहती हैं, तो फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक छोटे से फिटकरी का टुकड़ा लें। अब इसे किसी कटोरी में रखकर कमरे के कोने में रख दें। चाहें तो आप फिटकरी को हल्का सा गर्म भी कर सकती हैं। बस ध्यान रहे कि इसे ज्यादा जलाना नहीं है।

यह भी पढ़ें- घर में घुसने लगे हैं मच्छरों के झुंड? दरवाजे के किनारे जलाएं ये 1 काली चीज, बिना केमिकल के होंगे दूर

धीरे-धीरे कम होने लगते हैं मच्छर

मेरी दादी ने बताया कि फिटकरी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हवा में मौजूद कुछ कीड़ों और मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इसका असर धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैलता है और मच्छरों का आना कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- किचन में बढ़ गए हैं छोटे मच्छर और चींटियां? इन 7 फेवरेट ठिकानों को तुरंत करें साफ

how to get rid of mosquito naturally (1)

प्याज वाला देसी दीया जलाएं

अगर आप तुरंत असर चाहती हैं तो प्याज वाला ये तरीका भी अपना सकती हैं। इस नुस्खे में जो चीजें इस्तेमाल होती हैं, वो आमतौर पर हर किचन में मिल जाती हैं। इसके लिए आपको एक प्याज, सरसों का तेल, पिसा हुआ तेजपत्ता, कपूर और एक दीया बाती चाहिए होगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले प्याज को छील लें। अब उसके ऊपर छोटा सा छेद करें। इसके बाद इसमें सरसों का तेल डाल दें।

यह भी पढ़ें- कॉकरोच, चींटी और मक्खी सब के लिए काल है घर पर बना यह 1 घोल...सस्ते में हो जाएगा कीड़ों का खात्मा

अब फिर पिसा हुआ तेजपत्ता और कपूर मिलाएं। ऊपर से बाती लगाकर इसे जला दें। अब इस देसी दीये को घर के उन कोनों में रख दें, जहां पर मच्छर ज्यादा आते हैं। इससे निकलने वाली गंध और धुएं से मच्छर दूर भागते हैं। ये देसी तरीका तुरंत असर करता है।

यह भी पढ़ें- How To Get Rid Of Red Ants: लाल चीटियों ने कर दिया है जीना हराम? आजमाएं चींटी भगाने का यह 3 रामबाण नुस्खा

ध्यान रखने वाली बातें

  • दीया जलाते समय आग से सावधान रहें
  • बच्चों की पहुंच से दूर रखें
  • बहुत ज्यादा धुआं होने पर कमरे को थोड़ी देर के लिए खोल दें

तो अगर आप भी मच्छरों की वजह से रात को ठीक से सो नहीं पाते हैं तो ये देसी नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। मेरी दादी के बताए हुए ये आसान तरीकों से आपके पैसे भी बचेंगे और इनका असर भी तेजी से दिखेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।