How To Get Rid Of Red Ants: लाल चीटियों ने कर दिया है जीना हराम? आजमाएं चींटी भगाने का यह 3 रामबाण नुस्खा

अगर आपके घर में लाल चीटियों को भगाने के लिए लक्ष्मण रेखा नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाल चीटियों को भगाने के घरेलू नुस्खे बताएंगे।

how  to get rid of red ants

Best Ways To Get Rid Of Red Ants: काली चीटियों के मुकाबले लाल चीटियां ज्यादा खतरनाक होती है। क्योंकि इनसे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता, यह काटती भी बहुत तेज हैं। इसलिए घरों में लोग लाल चीटियों को भगाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं।

लाल चीटियां कब दिवारों पर चलते-चलते आपके बिस्तर पर आ जाएंगी, आपको पता भी नहीं चलेगा और आपकी रातों की नींद खराब हो जाएगी।

कई लोग चीटियों को झाड़ू से झाड़कर बाहर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से चीटियों का आना रुकता नहीं है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाल चीटियों को भगाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे।

नमक पानी (Does Salt Water Get Rid Of Red Ants?)

Salt Water Get Rid Of Red Ants

अगर आपके घर में भी लाल चीटियों का झूंड बार-बार देखा जा रहा है, तो आप हल्के गरम पानी में नमक मिलाकर डालें। ऐसा करने से लाल चीटियों का आना रुक जाता है।

अक्सर आपने देखा होगा कि यह चीटियां घर में किसी दिवार के बीच होल में निकलती हुई दिखाईं देती हैं। इसलिए जहां से चीटियां आ रही हैं, वहां पर आप गरम नमक पानी डाल दें।(गुड़हल के पौधे पर लगे कीड़े भगाने के तरीके)

नींबू (Can We Use Lemon Juice To Kill Red Ants)

Can We Use Lemon Juice To Kill Red Ants

लाल चीटियां मीठी चीचों पर आती हैं, इसलिए आप नींबू का रस उनपर डाल सकते हैं। इन्हें खट्टी चीजे पसंद नहीं होती है। नींबू का रस डालते ही चीटियां फौरन वहां से भागने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें-घर से चींटियों को भगाने में ये 1 उपाय करेगा मदद, जानिए कैसे

दालचीनी और लौंग (Does Cinnamon Water Kill Red Ants?)

Does Cinnamon Water Kill Red Ants

मसालों में प्रयोग आने वाला दालचीनी आपके घर में मौजूद चीटियों को मिनट भर में गायब कर देगा। लेकिन इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आप इसका इस्तेमाल किस तरह से कर रहे हैं। लाल चीटियां दालचीनी और लौंग से दूर भागती हैं।

इसलिए आप दालचीनी और लौंग को पीसकर हल्के गरम पानी में उबाल लें। फिर इसे चीटियों वाली जगह पर डालें। ऐसा करने से आपकी घर की सभी चीटियां भाग जाएंगी।(किचन काउंटर पर लगी दीमक को हटाने का तरीका)

इसे भी पढ़ें-इन घरेलू उपायों से घर में मौजूद सभी तरह की चीटियों को भगाएं

पुदिना और संतरा (What Smell Keeps Red Ants Away?)

pudina

पुदिना और संतरे का पानी भी लाल चीटियों को भगाने में काफी असरदार होता है। पुदिना की तेज महक चीटियों से बर्दाश्त नहीं होती है, इसलिए वह आपके किचन के आस-पास भी नहीं भटकेंगी। इसके सिवा संतरे के छिलके भी लाल चीटियों को भगाने में काम आते हैं।

इसलिए अगर आप भी घर में लाल चीटियों के आने से परेशान हैं, तो आप इन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP