coal remedies to get rid of saturn bad effects

शनि से बचने का रामबाण उपाय है कोयला, बस करें ये 3 काम और दिखने लगेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में काले रंग की वस्तुओं जैसे कोयला, काला तिल और लोहे को शनि के बुरे प्रभाव को शांत करने के लिए अचूक माना गया है। कोयला शनि का प्रतिनिधित्व करता है और जब इसे विधिवत दान या प्रवाहित किया जाता है तो यह जातक के जीवन से दुर्भाग्य को दूर कर सौभाग्य के द्वार खोलता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 09:00 IST

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि के गोचर, साढे़साती या ढैय्या के दौरान व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि का रंग काला है और इसका संबंध पृथ्वी तत्व से है। यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में काले रंग की वस्तुओं जैसे कोयला, काला तिल और लोहे को शनि के बुरे प्रभाव को शांत करने के लिए अचूक माना गया है। कोयला शनि का प्रतिनिधित्व करता है और जब इसे विधिवत दान या प्रवाहित किया जाता है तो यह जातक के जीवन से दुर्भाग्य को दूर कर सौभाग्य के द्वार खोलता है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि शनि से बचने के लिए या शनि को शांत करने के लिए कोयले से जुड़े कौन से 3 काम अवश्य करने चाहिए?

शनि से बचने के लिए कोयले के उपाय 

अगर आप शनि की साढे़ साती या ढैय्या से बहुत परेशान हैं और काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो शनिवार के दिन 1 कोयले का टुकडा लें। इसे अपने सिर से सात बार उसार लें और फिर इसे किसी बहती नदी या साफ जल में प्रवाहित कर दें।

koyle ke upay

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोयला शनि के 'भारीपन' को सोख लेता है और जल में प्रवाहित करने से आपके जीवन के कष्ट भी बह जाते हैं। कोयले को बहाते समय शनि देव का पूर्ण श्रद्धा से ध्यान अवश्य करें क्योंकि उपाय का असर श्रद्धा पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें: Shanidev Puja Niyam: जब साढ़े साती नहीं चल रही हो, तब क्या शनिदेव की पूजा करना सही है?

करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार की शाम एक काले कपड़े में कोयले के कुछ टुकड़े, थोड़े काले तिल और एक लोहे की कील बांधकर एक पोटली बना लें। इस पोटली को शनि मंदिर में चुपचाप रख आएं या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।

यह उपाय राहु और शनि के संयुक्त दोषों को कम करता है जिससे कार्यक्षेत्र में शत्रुओं का नाश होता है और प्रगति के मार्ग खुलते हैं। ध्यान रहे कि ये उपाय करते समय आपको शनि देव से अपने उत्थान की प्रार्थना करनी है न कि किसी दूसरे के अहित की, वरना असर उल्टा हो सकता है।

shani ke upay

अगर घर में हमेशा क्लेश रहता है या किसी की बुरी नजर के कारण बरकत रुक गई है तो शनिवार की रात लकड़ी के कोयले को जलाकर उस पर लोबान या गुग्गुल डालें। इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव 'सफाई' और 'अनुशासन' के देवता हैं।

यह भी पढ़ें: Shani Ka Prabhav 2026: किसी में साढ़े साती तो किसी में ढैय्या, जानें साल 2026 में किन राशियों में शुरू होगा शनि का प्रभाव

कोयले के धुएं से घर का आभामंडल शुद्ध होता है और शनि की कृपा से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा, आप एक उपाय आप यह भी कर सकते हैं कि रोजाना शनि चालीसा का पाठ करें और पाठ करते समय कोयले का छोटा सा टुकड़ा दीपक में रखकर जलाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;