Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:06 PM IST
Wooden furniture cleaning tips

फ्री की इन चीजों से साफ हो सकता है महंगे से महंगा फर्नीचर, मिनटों में कमाल कर दिखाएगा घर का बना यह 1 घोल

महंगे फर्नीचर को चमकाने के लिए घर में मौजूद कुछ चीजों को पानी में मिलाकर घोल बना सकती हैं। इस घोल को कपड़े पर स्प्रे कर फर्नीचर साफ करें। यह मुफ्त का घोल मिनटों में कमाल कर, फर्नीचर को नया जैसा चमकाएगा। इसकी मदद से महंगे से महंगा फर्नीचर भी चकाचक हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 00:02 IST

हमारे घरों में फर्नीचर केवल उपयोगिता की चीज ही नहीं हैं, बल्कि वे घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। समय के साथ लकड़ी के फर्नीचर पर भी धूल, गंदगी, उंगलियों के निशान और चिकनाई जम जाते हैं, जो कि दिखने में दाग-दाग लगते हैं। ऐसे में इन फर्नीचर की नियमित सफाई न करने से फर्नीचर अपनी चमक खो देता है और पुराना दिखने लगता है। कई लोग इसकी गहराई से सफाई करने के लिए बाजार में बिकने वाले फर्नीचर स्पेशल महंगे पॉलिश और क्लीनर लेकर आते हैं, लेकिन उनमें अक्सर कठोर रसायन होते हैं, जो कि हमारे लिए हानिकारक हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इनके इस्तेमाल से फर्नीचर की सतह को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपके घर का महंगा फर्नीचर भी अपनी चमक खो रहा है और आप उसे बिना किसी खर्च के आप उसे सुरक्षित और प्रभावी तरीके से चमकाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक ऐसा अचूक होममेड घोल लेकर आए हैं, जिसे बनाने के लिए आपकी रसोई में ही मौजूद फ़्री की चीजों का इस्तेमाल करना होगा। यह घोल इतना असरदार है कि यह मिनटों में कमाल करके दिखा सकता है और आपके फर्नीचर को फिर से नया जैसा चमका सकता है। आइए, इस जादुई घोल और इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में जान लेते हैं, ताकि आपका घर हमेशा चमकता रहे।

फर्नीचर को इस होममेड घोल से बनाएं चकाचक

आपके घर का महंगा फर्नीचर समय के साथ अपनी चमक खोने लगता है, लेकिन इसे फिर से नया जैसा बनाने के लिए आपको महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनसे आप एक ऐसा प्रभावी घोल बना सकती हैं और इससे मिनटों में फर्नीचर की खोई हुई चमक वापस ला सकती हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं नारियल तेल और नींबू के घोल की। यह घोल लकड़ी, लैमिनेट और कुछ हद तक धातु के फर्नीचर के लिए बेहद प्रभावी है। नींबू का रस गंदगी और चिकनाई को काटता है, जबकि नारियल तेल फर्नीचर को नमी देता है और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।

फर्नीचर की सफाई के लिए घोल बनाने से पहले नोट कर लें सामग्री

expensive furniture cleaning hacks in hindi

  • 1/2 कप नारियल तेल
  • 1/4 कप ताजा नींबू का रस
  • एक स्प्रे बोतल या एक साफ बोतल
  • मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा

इसे भी पढ़ें- बरसात में फर्नीचर पर नहीं लगेगा दीमक, अगर घर में इन चीजों का घोल बना कर रोजाना करेंगी स्प्रे

महंगे फर्नीचर के लिए घोल तैयार करने का तरीका

एक स्प्रे बोतल या एक साफ बोतल में नारियल तेल और नींबू का रस डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। चूंकि तेल और नींबू का रस सीधे पूरी तरह से नहीं घुलते, इसलिए हर बार इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह से हिलाना जरूरी है ताकि मिश्रण समान रूप से फैल जाए।

इसे भी पढ़ें- लकड़ी के पुराने फर्नीचर की खो गई है चमक? 10 रुपये के इस घोल से करें साफ, पड़ोसी भी पूछेंगे राज

इस्तेमाल करने का तरीका

Furniture Cleaning hacks

  • सबसे पहले फर्नीचर की सतह से धूल और ढीली गंदगी को एक सूखे कपड़े से पोंछकर हटा दें।
  • तैयार घोल को सीधे फर्नीचर पर स्प्रे करने के बजाय एक मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े पर स्प्रे करें।
  • इस नम कपड़े से फर्नीचर की सतह को हल्के हाथों से पोंछें। आप देखेंगे कि गंदगी और उंगलियों के निशान आसानी से हट रहे हैं और फर्नीचर में चमक आ रही है।
  • ज्यादा चमक के लिए एक सूखे और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से आखिरी बार पॉलिश करें।
  • आप इस घोल का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार, हफ्ते में एक बार या जब भी फर्नीचर गंदा दिखे, तब कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदा फर्नीचर भी हो जाएगा फ्री में साफ, अगर पानी में मिलाती हैं ये 2 चीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।