बरसात का मौसम अपने साथ ठंडक और हरियाली तो लाता है, पर यह घर के लिए एक बड़ी परेशानी भी लेकर आता है और वह है- फर्नीचर में दीमक का लगना। दरअसल, नमी और उमस की वजह से घर में मौजूद लकड़ी के सामानों पर दीमक पनपने लगते हैं। इतना ही नहीं, देखते ही देखते ये दीमक आपके प्यारे से फर्नीचर को खोखला करना शुरू कर देते हैं। लकड़ी का फर्नीचर दीमक का पसंदीदा निशाना होता है और अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो इससे लाखों का नुकसान हो सकता है।
इस समस्या से निपटने के लिए अगर आप महंगे केमिकलयुक्त स्प्रे खरीदती हैं, तो आपको अब इसकी जरूरत नहीं है। दरअसल, आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनका घोल बनाकर आप रोजाना फर्नीचर पर स्प्रे करके दीमक से छुटकारा पा सकती हैं। यह तरीका असरदार और बेहद सुरक्षित है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने फर्नीचर को दीमक से बचाकर सालों-साल नया जैसा रख सकती हैं।
दीमक को दूर रखने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजें बहुत असरदार होती हैं। इनका घोल बनाकर रोजाना फर्नीचर पर स्प्रे करने से दीमक पनप नहीं पाते हैं और आपका फर्नीचर सुरक्षित रहता है।
नीम की पत्तियां और चूना, दोनों ही दीमक को भगाने और उनसे बचाव के लिए प्राकृतिक और प्रभावी उपाय माने जाते हैं। इन्हें मिलाकर बनाया गया स्प्रे या पेस्ट दीमक पर दोहरा वार करता है। यह दीमक से बचाव का प्राकृतिक उपाय है। नीम अपने प्राकृतिक कीटनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें अजाडिरैक्टिन नामक एक सक्रिय घटक होता है जो दीमक के विकास को बाधित करता है, उनकी प्रजनन क्षमता को कम करता है और उन्हें खाने से भी रोकता है। यह दीमक के लिए एक धीमा जहर होता है जो धीरे-धीरे पूरे झुंड को प्रभावित करता है। चूना एक क्षारीय पदार्थ है। यह दीमक के लिए एक प्रतिकूल वातावरण बनाता है। चूने का उपयोग आमतौर पर पेड़ों के तनों पर दीमक और अन्य कीटों से बचाव के लिए किया जाता है, क्योंकि यह नमी को नियंत्रित करने और कुछ कीटों को दूर भगाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- आपको पता है फिटकरी और चीनी को फर्नीचर पर रगड़ने से क्या होता है?
इसे भी पढ़ें- पुराने टी बैग्स से चमकाएं वुडन फर्नीचर, जानें किन तरीकों से करें इस्तेमाल
नीम की पत्तियां, दीमक के विकास को बाधित करता है और उनके खाने की क्षमता को कम करता है। यह धीरे-धीरे उन्हें मारने में कारगर होता है। इसकी कड़वी गंध दीमक को दूर भागने पर मजबूर करती हैं। चूना एक क्षारीय वातावरण बनाता है, जो दीमक के लिए प्रतिकूल होता है। यह कीटों की त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है और उन्हें उस जगह से दूर भागने पर मजबूर कर सकता है। यही नहीं, चूना नमी को भी सोखता है, जो दीमक के पनपने के लिए आवश्यक होती है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में लकड़ी के फर्नीचर को कैसे रखें सुरक्षित? यहां जानें 5 जबरदस्त टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।