क्या आपको भी मिले हैं वेलेंटाइन वीक में फ्लावर? ऐसे रखें उन्हें फ्रेश

वेलेंटाइन वीक में कई लड़कियों को फ्लावर मिला होगा। अगर आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहती हैं तो कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं। 

 

Tricks to Make Flowers Last Longer

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत ही रोज डे से होती हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस वेलेंटाइन वीक में काफी सारे रोज मिले हैं तो आपको इसे संभालकर रखना चाहिए। कई लोग चाहते हैं कि उनका यह रोज लंबे समय तक चले। ऐसे में आप चाहे तो कुछ आसान हैक्स की मदद से अपने फ्लावर को लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं।

फूलों की डंडी को काटे

फ्लावर को फ्रेश रखने के लिए आपको फूलों की डंडी को काट देना चाहिए। कई लोग डंडी को काटे बिना ही उसे वास में सजा देते है। ऐसे में फूलों से बदबू आने लगती हैं। अगर आपको फूलों को लंबे समय तक चलाना है तो फूलों की डंडी को नीचे से काटकर ही उसे वास में रखना चाहिए। इसके बाद ही आपको वास में पानी डालना चाहिए। ऐसे में आपके फूल लंबे समय तक चलते हैं।

पानी का छिड़काव जरूर करें

easy ways to make your valentines day flowers last longer

फूलों को लंबे समय तक चलाने के लिए आपको फूलों में पानी का छिड़काव समय- समय पर करते रहना चाहिए। इससे फूलों को ऊपर से भी पानी मिलता है और वह लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं। भूलकर भी ज्यादा ठंडे पानी का छिड़काव नहीं करना चाहिए। इससे आपके फूल सूख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-अपने पार्टनर को 'किस डे' पर भेजें ये खूबसूरत संदेश, जीवन में आएगी प्यार की बहार

डायरेक्ट धूप में ना रखें

easy ways to make flowers last longer

कई लोग वास को बालकनी में रख देते हैं जहां डायरेक्‍ट धूप आती हैं। ऐसी स्थिति में भी आपका फूल खराब हो सकता है। अगर आप चाहती है कि आपका पौधा लंबे समय तक चले तो आपको इसे घर के अंदर रखना होगा। जहां डायरेक्‍ट धूप ना आती हो। कांच की खिड़की के पास रखें ताकि इसे हल्की धूप मिल सकें।

इसे भी पढ़ें-वैलेंटाइन वीक को बनाएं और भी ज्यादा खास और रोमांटिक, पार्टनर के साथ देखें ओटीटी पर मौजूद ये फिल्में

विनेगर डालें

एप्पल साइडर विनेगर की मदद से भी आप अपने फूल को लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं। इसके आप छिड़काव भी कर सकती है स्प्रे बोतल की मदद से। इसके अलावा आप चाहे तो एप्पल साइडर विनेगर को आप वास में भी मिला सकती हैं। इससे भी आपका फूल लंबे समय तक चलेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- FARMERR APP

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP