स्लाइडिंग विंडो और दरवाजे घर में लगे हैं, तो यह बहुत क्लासी लुक देते हैं। आजकल बड़े-बड़े शहरों में इसी तरह के स्लाइडिंग दरवाजों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इन दरवाजों को साफ करना भी बेहद आसान होता है। लेकिन इनके एल्युमीनियम ट्रैक को साफ करना आसान नहीं होगा।
ऐसा इसलिए, क्योंकि यह बहुत पतले होते हैं। लेकिन अगर आप इन एल्यूमीनियम ट्रैक की सफाई नहीं करेंगे, तो धीरे-धीरे यह खराब होने लगेंगे। यही कारण है कि कुछ समय बाद स्लाइट वाले दरवाजों और खिड़की बहुत शोर करने लगते है। साथ ही, यह बंद होने में भी देरी लेते हैं। इसमें इतनी इसमें गंदगी जमा हो जाती है कि कभी-कभी खिड़कियां खोलना और बंद करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
ग्रीन स्क्रब पैड और स्पंज का कर सकते हैं इस्तेमाल
स्लाइडिंग विंडो और दरवाजे जहां से सरकाए जाते हैं, उसमें नीचे के किनारों पर सबसे ज्यादा गंदगी जमी होती। क्योंकि दरवाजा वहीं से सरकाया जाता है, इसलिए सफाई न करने की वजह से यह खुलने और बंद होने में परेशानी खड़ी करता है। इसे साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि आप ग्रीन स्क्रब पैड का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए आप पहले स्लाइडिंग ट्रेक में हल्का गर्म पानी डालना है।
- ध्यान रखें कि यह एकदम हल्का गर्म होना चाहिए।
- आप पानी को स्लाइड में 5 मिनट तक छोड़ दें। इससे जमी हुई गंदगी पानी की वजह से ढीली हो जाएगी।
- इसके बाद आप पानी ग्रीन स्क्रब पैड को स्लाइडिंग ट्रेक के अंदर डालें और सफाई करें।
- ग्रीन स्क्रब पैड पतला और स्पंजी होता है। इसलिए इसकी मदद से स्लाइडिंग ट्रेक को साफ करना आसान होता है।
- दरवाजा साफ करने का यह सबसे आसान तरीका है।
पुराना टूथब्रश
- स्लाइडिंग खिड़कियों और दरवाजों के ट्रैक को साफ करने के लिए आप ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट
- अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते है, तो सबसे पहले आप ट्रैक में लिक्विड डालें।
- आप किसी लिक्विड की जगह टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी गर्म करें।
- इसमें आप 1 चम्मच नींबू का रस और नमक मिलाएं।
- इसमें आप टूथपेस्ट मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
- अब गैस बंद करके पानी को हल्का ठंडा होने दें।
- पानी को उतना ठंडा रखें, जिससे आपकी उंगलियां जले नहीं।
- इसके बाद आप इस पानी को ट्रेक में डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब आप ब्रश की मदद से इसे रगड़ें। आप देखेंगे की सारी गंदगी साफ हो गई है।
कपड़े और लकड़ी की मदद से इस तरह करें साफ
- अगर आप स्लाइडिंग खिड़कियों को बिना किसी खर्चे का सफ करना चाहते है, तो कपड़े की मदद से साफ करें।
- इसके लिए आप कसी पतली डंडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप एक लकड़ी में कपड़े कवर करें।
- इसके बाद आप स्लाइडिंग दरवाजों के ट्रैक में हल्का गर्म पानी डालें
- अब आप कपड़े वाली डंडी को ट्रेक में डालें और साफ करें।
- इससे ट्रेक की गंदगी निकालना आसान हो जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों