herzindagi
tips to clean window and door net easily

दरवाजे और खिड़की की जाली से धूल हो जाएगी गायब, बस फॉलो करें ये 3 हैक्स

चाहे कमरे की जाली हो या किचन की जाली, इसे साफ करना महिलाओं के लिए एक सबसे मुश्किल काम लगता है। क्योंकि आप इसे कितना भी साफ कर लें, हर 2 दिन में यह आपको गंदा ही दिखने लगता है।   
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 17:34 IST

कई घरों में लोग दरवाजे और खिड़की पर जाली लगवाते हैं। क्योंकि इससे कमरे से बाहर हवा भी गुजरती रहती है और मच्छर भी नहीं आते। खिड़की और दरवाजे पर लगी इस जाली से धूल मिट्टी भी कमरे में कम आती है। लेकिन इन जाली को साफ करना इतना आसान नहीं होता।

हर दिन लोगों को जाली साफ करने का समय नहीं मिल पाता, इसलिए इसपर धूल-मिट्टी और भी ज्यादा जमा हो जाती है। जब आप इसे कई दिनों बाद साफ करते हैं, तो सफाई के कुछ समय बाद भी यह गंदा ही नजर आता है। इस परेशानी को आसान बनाने के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। इसकी मदद से आप आसानी से जाली साफ कर लेंगे। 

खिड़की की जाली को इस तरह करें साफ

Easy tips to clean window and door net

  • अगर आप खिड़की की जाली को साफ करने के लिए ज्यादा समय नहीं लगाना चाहते हैं, तो पानी से साफ करें। 
  • एक पाइप लें और सीधा जाली पर डालें। 
  • ऐसा करने से जाली पर लगी धूल-मिट्टी पानी के साथ बह जाएगी। 
  • ध्यान रखें कि पानी से धोने के बाद आप जाली को सूखे कपड़े से साफ कर लें। 
  • ऐसा इसलिए क्योंकि गीली खिड़की पर मिट्टी ज्यादा जमती है। 
  • अगर आप सूखे कपड़े से साफ कर लेंगे, तो मिट्टी नहीं जमेगी। 

इसे भी पढ़ें- नींबू के छिलके पर नमक लगाने से आसान हो जाएंगे घर के कई काम, जानें कैसे

 

 

ब्रश की मदद से करें साफ

tips to clean window and door net

  • अक्सर देखा जाता है कि जब आप जाली को साफ कर देते हैं, तो सूखने के बाद जाली फिर से गंदी नजर आने लगती है। 
  • ऐसा इसलिए क्योंकि जाली पर लगी धूल सही तरीके से साफ नहीं होती।
  • इसलिए आप जाली को साफ करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • ब्रश को साफ करने पर धूल-मिट्टी जो बहुत दिनों तक जाली पर जमी है वह उतर जाती है। 

इसे भी पढ़ें- Automatic Vacuum Cleaner Robot फ्लोर टाइल्स, फर्श से लेकर कार्पेट की करेगा सफाई, चुटकी बजाते घर में लग जाएगा झाड़ू-पोछा

जाली को साफ करने का सबसे आसान तरीका

  • अगर आप खिड़की को पानी से नहीं धो सकते हैं, तो कपड़े से साफ करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें। 
  • आप हाथ में खराब मोजे डालें और दोनों तरफ से खिड़की की सफाई करें। 
  • ऐसा करने से एक साथ दोनों तरफ से जाली की धूल-मिट्टी एक बार में उतर जाएगी। 
  • इससे आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। 

अगर आप हर दिन जाली को साफ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सूखे कपड़े को हर दिन जाली पर मारें। ऐसा करने से जाली पर जमी धूल उड़ जाती है और आपको यह हमेशा गंदी नजर नहीं आएगी। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।