दिवाली हमारे देश का एक ऐसा त्यौहार है जिसे बच्चों से लेकर जवान और बूढ़े तक हर कोई पसंद करता है। इस दिन जहां बच्चों को पटाखें छोड़ने का मौका मिलता है तो वहीं बड़े लोग एक दूसरे के साथ उपहार बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं। वैसे तो दिवाली की तैयारियों कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं लेकिन इसका फाइनल टच दिवाली वाले दिन ही देखने को मिलता है। इस दिन घर को सजाने और खूबसूरत बनाने में महिलाओं का बहुत अहम रोल होता है। इस दिन महिलाएं साफ और सुंदर वस्त्र पहनकर अपने घर के आंगन में रंगोली बनाती हैं, घी के दीए जलाती हैं और घर को अन्य सजावटी सामानों से सजाती हैं।
हमारे देश में ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश हर घर में अपने दर्शन देते हैं। अगर घर में साफ सफाई हो, मंदिर की अच्छी सजावट हो और दिल से पाठ पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी घर में जरूर दर्शन देती है और धन की वर्षा करती है। इसलिए तो पूरे नियम के साथ माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें आमंत्रित करते हैं। घर में सजा हुआ मंदिर भगवानों को तो निमंत्रण देता ही है साथ ही घर की शोभा भी बढ़ाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको घर का मंदिर सजाने की कुछ आसान और जबरदस्त टिप्स बता रहे हैं।
दिवाली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इसलिए इस दिन अपने मंदिर को रौशनी से जगमगाएं। इसके लिए आप एलईडी लाइट का भी प्रयोग कर सकती हैं और दीपक भी जला सकती हैं। मंदिर के चारों और घी के दीए जरूर जलाएं साथ ही सुरक्षा का भी ख्याल रखें। कहते हैं कि माता लक्ष्मी को घी की खूशबू बहुत अच्छी लगती है।
अगर आपका मंदिर छोटा है तो आप मंदिर के पीछे लाल और पीले रंग के कपड़े से सजावट कर सकती हैं। पीला और लाल रंग बहुत शुभ होते हैं इसलिए इन कपड़ों से अपना मंदिर सजाएं। इसके लिए आप चुनरी का भी प्रयोग कर सकती हैं और मार्किट से फैन्सी कपड़ा लाकर भी मंदिर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आपका घर बन जाएगा एकदम नया, अगर अपनाएंगी यह टिप्स
मंदिर के आगे रंगोली बनाना भी काफी शुभ माना जाता है। अगर आपके मंदिर के आगे स्पेस है तो आप छोटी सी रंगोली जरूर बनाएं। इसमें आप जितने ज्यादा से ज्यादा रंगों को एड कर सकती हैं करें। इसके अलावा आप अपने आंगन में भी रंगोली बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दीवाली पर अपनों को दें यह गिफ्ट, दोगुनी हो जाएंगी खुशियां
दिवाली वाले दिन आप अपने मंदिर को कमल के फूलों से भी सजा सकते हैं। यह दिखने में तो खूबसूरत लगेगा ही साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को भी कमल का फूल बहुत आकर्षित करता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।