त्योहारों के मौके पर हम और आप घर को सजाते हैं और ऐसे में साफ-सफाई करने के बाद बारी आती है अलग-अलग चीजों की मदद लेकर घर की सजावट करने की। ऐसे में रंगोली को हम कैसे भूल सकते हैं।
वहीं दिवाली आने वाली है और दिवाली के ठीक एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
इस मौके पर घर में तुलसी पूजा के दौरान हम खूबसूरत सी रंगोली भी बना सकते हैं। तो आइये देखते हैं रंगोली की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस को केवल 15 मिनट में बनाने का आसान तरीका-
कमल के फूल को खूब पसंद किया जाता है। धनतेरस पर रंगोली बना रही हैं तो इसे आप बीच में दिये को लगा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आप घर की दहलीज पर आसानी से बना सकती हैं।
कहा जाता है कि इस दिन आपके जीवन में धन की वर्षा हो सकती है। इसलिए कलश से गिरते हुए सिक्कों वाले इस खूबसूरत डिजाइन को भी आप इस धनतेरस के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में आसानी से बना सकती हैं। देखने में इस तरह की रंगोली काफी आकर्षक नजर आती है।
स्वास्तिक का डिजाइन सबसे शुभ माना जाता है। इसे पूजा से जुड़ी हर विधि के दौरान कुम-कुम की मदद लेकर हम आसानी से बना लेते हैं। बात अगर रंगोली में स्वास्तिक की करें तो इसके लिए आप सुर्ख लाल रंग को चुनें। चाहें तो मां लक्ष्मी के चरण भी रंगोली की डिजाइन में बना सकती हैं।
अगर आप लास्ट मिनट में सिंपल और पोस्टर की तरह दिखने वाली रंगोली बना रही हैं तो इस तरह से केवल धनतेरस की शुभकामनाओं भरा डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप लाल और पीले रंग के कलर कॉम्बिनेशन को चुनें।
Image Credit: Instagram/ Rangoli Nation, Jeet Rangoli,
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।