herzindagi
reason behind ravana antim sankar

Dussehra 2023: जानिए किसने किया था रावण का अंतिम संस्कार?

Dussehra 2023: इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रावण का अंतिम संस्कार आखिर किसने किया था।
Editorial
Updated:- 2023-10-23, 23:17 IST

हर बार की तरह इस बार भी हमारे देश में दशहरा धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह तो सब जानते ही हैं कि दशहरा के दिन पर भगवान राम ने रावण का वध किया था और भगवान राम ने लंकापति रावण के कब्जे से अपनी धर्मपत्नी सीता जी को छुड़ाया था। इसलिए इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। 

आपको बता दें कि रावण के वध से जुड़ी कई मान्यताएं और लोक कहानियां भी हैं। इस बारे में हम आपको बताएंगे इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें।

कैसे हुआ अंतिम संस्कार?

 who performed ravan last rites

आपको बता दें की कुछ लोक कथाओं के अनुसार यह बताया गया है कि भगवान राम से युद्ध करने के बाद रावण की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद रावण की पत्नी को यह जानकर बहुत दुख हुआ कि उसका पति अब जीवित नहीं है। आपको बता दें कि रावण का भाई विभीषण भी इस बात से दुखी था कि उसके भाई की मृत्यु हो गई है लेकिन विभीषण रावण का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहता था।

जब यह बात भगवान राम को पता चली तो उन्होंने विभीषण को समझाया कि उसे अपने भाई रावण का अंतिम संस्कार करना चाहिए क्योंकि रावण उसका भाई होने के साथ-साथ एक बुद्धिमान और ज्ञानी इंसान था इसलिए उसका विधि-विधान के साथ ही अंतिम संस्कार होना चाहिए। राम की ये बातें सुन कर विभीषण ने अपना निर्णय बदल लिया और रावण के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरु कर दी।

विभीषण ने अंतिम संस्कार करने के लिए सभी जरूरी चीजों को एकत्रित किया। इसके बाद विभीषण ने विधिपूर्वक रावण का अंतिम संस्कार किया था।

इसे जरूर पढ़ें: Dussehra Wishes in Hindi: दशहरा के शुभ अवसर पर इन संदेशों से अपनों को दीजिए बधाई और शुभकामनाएं

जानिए कुछ अन्य मान्यताएं 

आपको बता दें कि कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार ऐसा भी बताया गया है कि रावण की मृत्यु होने के बाद भगवान राम ने जब विभीषण को रावण का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा तो विभीषण ने मना कर दिया था। इसलिए आज भी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि रावण का अंतिम संस्कार हुआ था या नहीं।

आपको बता दें कि कुछ लोगों का यह कहना है कि रावण के शव को आज भी श्रीलंका में स्थित एक गुफा में रखा गया है।(देवी सीता ने की थी ये गलतियां, आप न दोहराएं वरना हो जाएगी मुश्किल)

आपको बता दें कि यह गुफा रैगला इलाके में है। ऐसा माना जाता है कि उस गुफा में रावण ने घोर तपस्या की थी। यह गुफा 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। 

तो यह थी रावण के अंतिम संस्कार से जुड़ी हुई जानकारी। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- pixabay/unsplash 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।