Mata Lakshmi Rangoli Design for Diwali 2024: माता लक्ष्मी की ये सुंदर रंगोली की डिजाइन दिवाली को और भी कर देंगी रोशन, चम्मच और ईयर बड्स से करें तैयार

Mata Lakshmi rangoli: दिवाली के खास मौके पर लोग अपने घर को फूल और लाइट्स से सजाने के साथ ही मुख्य द्वार और मंदिर के पास रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी इस खास दिन के लिए सुंदर माता लक्ष्मी की रंगोली डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो यहां आज हम आपको कमल और लक्ष्मी चरण रंगोली के आसान डिजाइन बताने जा रहे हैं।
kamal charan rangoli design

Diwali Rangoli: दिवाली हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को दीपों, फूल और आम की तोरण से सजाते हैं और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और इसलिए लोग उनकी कृपा पाने के लिए रंगों से सजी रंगोली बनाते हैं। इस शुभ मौके पर अगर आप माता लक्ष्मी के रंगोली डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

phool easy rangoli design

आज के इस लेख में हम आपके लिए चरण और कमल रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं। इन रंगोली डिजाइन को आप 10 से 20 में बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आप आसान तरीके से सुंदर चरण कमल रंगोली बनाना चाहते हैं, इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

लक्ष्मी आगमन चरण रंगोली डिजाइन

mata lakshmi charan rangoli design

अगर आप दिवाली के शुभ मौके पर घर के अंदर माता लक्ष्मी के आते हुए चरण रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो यह रंगोली आपके आंगन में चार-चांद लगा सकती है।

  • लक्ष्मी आगमन चरण रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले एक चौकोर बॉक्स बनाएं।
  • अब इस बॉक्स के चारो तरफ दो अलग रंग से डॉट बनाएं।
  • इसके बाद डॉट को ईयरबड की मदद से अंदर की ओर खींचते हुए फूल बनाएं।
  • अब इसके बीच में माता लक्ष्मी के आते हुए चरण बनाकर रंगोली को पूरा करें।

mata rani charan kamal rangoli design

कमल दीपक रंगोली डिजाइन

charan kamal rangoli design for diwali festival

मंदिर के मुख्य द्वार पर आप कमल दीपक रंगोली बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बीच में सबसे पहले दीपक का डिजाइन बनाकर इसके किनारे पर कमल बनाएं। अब इसमें अपने मनपसंद रंग को भरकर रंगोली को पूरा करें। साथ ही कमल के नीचे पत्तियां बनाकर को दीपक की मदद से सजाकर आकर्षक बनाएं।

फूल चरण रंगोली डिजाइन

phool charan rangoli

अगर आप कम समय में रंगोली डिजाइन बनाकर तैयार करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप फूल चरण रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए चौकोर बॉक्स बनाकर दोनों किनारे पर डॉट रखते हुए लाइन बनाएं। अब बीच में लक्ष्मी माता के चरण बनाने के लिए दो डॉट रखकर इयरबड से घुमाकर बनाएं। अब दोनों किनारे फूल बनाकर किनारे पर दीपक रखें।

चूड़ी की मदद से बनाएं चरण रंगोली डिजाइन

bangles rangoli design

अगर आप सिंपल और सुंदर रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो आप चूड़ी की मदद से मां लक्ष्मी के चरण रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक सर्कल बनाएं। इसके बाद किनारे पर चूड़ी रखकर उसके बीच में लाल रंग फिल करें। अब दो चूड़ी के बीच के खाली हिस्से में डॉट रखकर ईयरबड की मदद से पत्ती बनाएं। इसके बाद बीच में चरण बनाकर रंगोली को बनाकर पूरा करें।

simple rangoli design for diwali

इसे भी पढ़ें-Mor Rangoli Design for Diwali 2024: दिवाली पर मोर की इन रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आंगन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

कलश चरण रंगोली डिजाइन

kalash charan rangoli design

अगर आप बड़ी रंगोली डिजाइन बनाना चाहती है, तो कलश चरण रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए पहले चॉक की मदद से रॉ डिजाइन को बनाएं।

  • कलश चरण रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले सर्कल बनाएं।
  • अब किनारे पर डॉट रखते हुए ईयरबड्स की मदद से फूल बनाएं।
  • दूसरी लेयर बनाने के लिए फूल के बीच में डॉट रखकर ईयरबड की मदद से डिजाइन बनाएं।
  • बाहर के खाली हिस्से को भरने के लिए बाहर के हिस्से पर डॉट रखकर फूल बनाकर रंगोली पूरा करें।
  • इसके बाद बीच के हिस्से में माता के चरण और कलश बनाकर रंगोली को सजाएं।

rangoli design for diwali

स्वास्तिक चरण रंगोली डिजाइन

swastik charan rangoli

  • दीवाली के मौके पर स्वास्तिक चरण बनाने के लिए सबसे पहले चौकोर बॉक्स बनाएं।
  • अब इसके किनारे पर पीले और लाल रंग से बॉर्डर बनाकर किनारे पर फूल और ऊपर के हिस्से पर तोरण बनाएं।
  • इसके बाद बीच में चरण और स्वास्तिक बनाकर रंगोली को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें-Dhanteras Rangoli: आंगन में बनाएं शुभ धनतेरस की ये खास रंगोली डिजाइन, माचिस की तीली और चूड़ी से हो जाएंगी तैयार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-rangoli creation instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP