Rangoli For Diwali Dhanteras: दीपावली का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से 5 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर यानी मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस शुभ मौके पर लोग अपने घर को लाइट्स और फूल की मदद से खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। साथ ही लोग घर के दरवाजे और आंगन में शुभ धनतेरस रंगोली बनाते हैं।
इस मौके पर अगर आप भी आपने घर के आगे रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रही हैं, तो यहां हम आपको आसान और सुंदर डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप माचिस की तीली और चूड़ी से बना सकती हैं।
फूल शुभ धनतेरस रंगोली डिजाइन (Shubh Dhanteras Rangoli)
धनतेरस के मौके पर आप आंगन में फूल मोरपंख शुभ धनतेरस रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
- इसके लिए चूड़ी की मदद से सबसे पहले एक सर्कल बनाकर तैयार करें।
- अब इसके किनारे पर फेविकोल बोतल की मदद से सफेद और हरे रंग से डॉट रखकर सर्कल को पूरा करें।
- साथ ही दोनों डॉट के बीच में एक फूल बनाएं।
- अब हरे रंग के डॉट को माचिस की तीली की मदद से अंदर से बाहर की ओर फैलाते हुए पत्ती बनाएं।
- आखिरी में रंगोली के लिए बीच में शुभ धनतेरस लिख कर पूरा करें।
इसे भी पढ़ें-रंग और फूल नहीं... दिवाली के मौके पर इन तीन चीजों से बनाएं शुभ-लाभ से लेकर स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
कलश शुभ धनतेरस रंगोली डिजाइन (Shubh Dhanteras Rangoli Design)
धनतेरस के मौके पर आप कलश और कमल फूल के बीच शुभ धनतेरस रंगोली बना सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले चूड़ी की मदद से एक गोला बनाकर कलश का डिजाइन दें।
- अब कलश के नीचे पटरी की मदद से थोड़ा सा बॉर्डर बनाते हुए किनारे पर कमल का फूल बनाएं।
- बॉर्डर के बीच हरा रंग भरकर शुभ धनतेरस लिखें।
- रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए कलश के ऊपरी हिस्से पर कुछ सिक्के रखें।
चरण रंगोली डिजाइन (Diwali Charan Rangoli)
अगर आप कम समय में रंगोली डिजाइन बनाकर तैयार करना चाहती हैं, तो इसके लिए चरण रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले चूड़ी की मदद से एक गोला बनाएं।
- अब किनारे पर लाल और हरे रंग से एक-एक डॉट बनाएं।
- डॉट रखने के बाद बीच में मां लक्ष्मी के चरण बनाने के लिए एक छोटा और एक बड़ा डॉट रखें।
- अब किसी छोटे ढक्कन की मदद से उसे बराबर करके माचिस की तीली से डिजाइन को पूरा करें।
- रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए किनारे पर दीपक रखकर सजाएं।
कलश धनतेरस रंगोली (Dhanteras Rangoli Design)
काम के बीच अगर आपको रंगोली के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप कलश धनतेरस रंगोली बना सकती हैं।
- इसके लिए आपको केवल चूड़ी और माचिस तीली की जरूरत होगी।
- इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले चूड़ी की मदद से एक सर्कल बनाएं।
- अब इसके किनारे पर एक कलश बनाकर उससे जोड़ते हुए नीचे धनतेरस लिखें।
- कलश को पूरा करने के लिए उस पर फूल और स्वास्तिक बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram (radhikarangoli)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों