Mor Rangoli Design for Diwali 2024: दिवाली पर मोर की इन रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आंगन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

दिवाली के खास पर्व के दिन रंगोली बनाने के लिए लोग तरह-तरह के डिजाइन सर्च कर रहे हैं। चाहे मोर हो या मोरा का पंख, दोनो का ही रंगोली डिजाइन आंगन में बना हुआ बेहद सुंदर लगता है।
easy and simple mor rangoli designs for diwali 2024

दिवाली पर आपको लगभग हर घर में मोर की रंगोली डिजाइन देखने को मिल जाएगी। मोर रंगोली बनाना लोगों को इसलिए पसंद है, क्योंकि यह दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान होती है। सिंपल मोर रंगोली डिजाइन बनाने के लिए लोग अपने घर में छोटे आकार का डिजाइन बनाते हैं। लेकिन कई लोग हैं, जो अपने घर के आंगन और द्वार पर बड़ा रंगोली डिजाइन बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी कोई बड़े आकार का रंगोली डिजाइन बनाना चाह रहे हैं, तो एक बार मोर की नई रंगोली डिजाइन पर नजर मार लें। अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो आप इसे मात्र आधे घंटे में बना लेंगे।

दिवाली के दिन लोग अपने घर को दीपक की रोशनी से रोशन करना पसंद करते हैं। दिए के साथ-साथ इस दिन घर के आंगन में रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए मोर रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं।

मोर की बड़ी रंगोली डिजाइन

MOR VALI RANGOLI DIWALI

मोर रंगोली डिजाइन अगर घर के द्वार पर बनाना चाह रहे हैं, तो आपको बड़ा डिजाइन बनाना होगा। क्योंकि तभी यह सबको नजर आएगी। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बोतल की मदद लेनी होगी। क्योंकि तभी आप इसे आसानी से बना लेंगी। बोतल की मदद से रंग भरना भी आसान होता है। डिजाइन बनाने के लिए पहले चॉक से रेखाएं खीच लें, ताकी आपको रंग भरने में कोई परेशानी न हो। मोर डिजाइन पहले ही बना लेने से उसके ऊपर कलर भरना आसान हो जाता है

घर के आंगन के लिए मोर रंगोली डिजाइन

Simple mor rangoli designs

घर के आंगन को सजाने के लिए आप दिवाली पर मोर डिजाइन वाली रंगोली को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको पहले मोर बनाना होगा। इसके बाद आपको आसपास पंख का डिजाइन बनाना है। इसे सुंदर बनाने के लिए आसपास फूल बनाएं। इसके बाद दीये लगाएं और इसे और ज्यादा अच्छा दिखाएं। इस तरह की रंगोली से आपका घर अच्छा नजर आएगा।

मोर की आसान रंगोली

mor rangoli designs for diwali 2024

  • अगर आप दिवाली पर ऐसी रंगोली डिजाइन बनाते हैं, जिसमें बारीक डिजाइन करने की जरूरत न पड़े, तो इसे बना सकते हैं। इस सिंपल रंगोली डिजाइन को बनाने में आपको मात्र 30 से 40 मिनट का समय लगेगा। अगर आप छोटी रंगोली डिजाइन बनाएंगे, तो आपको मात्र 30 मिनट की ही समय लगेगा।
  • इस रंगोली की सबसे खास बात यह है कि आपको इसमें ज्यादा रंगों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • 2 से 3 रंगों की मदद से आप इसे बना लेंगे।
  • आप इस रंगोली डिजाइन को नीले रंग की बजाय हरे रंग से भी बना सकते हैं।
  • इसे आप घर के आंगन में और मंदिर वाले कमरे में बनाने का प्लान कर सकते हैं।

सिंपल मोर रंगोली डिजाइन

mor rangoli design for diwali 2024

(image credit-poonam patil instagram)

अगर आप ऐसी रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, जिसमें आपको ज्यादा रंग न भरना पड़े, तो आप इसे बना सकते हैं। अक्सर लोगों के पास अलग-अलग रंग तो होते हैं, लेकिन हर रंग की मात्रा कम होती है। ऐसे लोगों को यह रंगोली डिजाइन पसंद आएगा। इसे बनाने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें हर तरह के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर लोग रंगोली के लिए होली के रंगों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए जो रंग उनके पास बचे होते हैं उसी से छोटी रंगोली दिवाली पर बनाते हैं।

दिवाली पर सुंदर मोर रंगोली डिजाइन (Diwali Rangoli Designs)

easy Diwali Rangoli Designs

(image credit- Mansi Sharma sharma rangoli_insta)

  • इस रंगोली डिजाइन को देखने के बाद हर कोई तारीफों को फूल बांधते रह जाएगा। इस रंगोली डिजाइन को बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि इसमें आपको काफी कुछ बनाना पड़ेगा। लेकिन मानिए यह आपके आंगन को और भी सुंदर बना देगा।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले 2 मोर का डिजाइन बनाना होगा।
  • अगर आप मोर के बीच में बना बारीक फूल डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो इसकी जगह आपर एक बड़ा दीपक रख सकते हैं।
  • किनारों पर आपको कमल के पत्तों का डिजाइन बनाना है। इसमें लाइनें आप तीली की मदद से बनाएं और बिंदी का डिजाइन बोतल में रंग भरके बना सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Kaveri's Rangoli_insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP