Gullak Rangoli Design for Dev Diwali 2023: देव दीपावली पर सजाना चाहते हैं घर का आंगन, तो बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन

New Dev Diwali Rangoli Designs  2023: समय की कमी के कारण अगर आप बेहद सिंपल रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। 

 

Dev Diwali simple Rangoli Designs

Easy Rangoli Designs For Dev Diwali: देव दिवाली का पर्व हर साल दिवाली के पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है। हिंदू धर्म में देव दिवाली की बहुत महिमा है। देव दिवाली को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

इस त्योहार को भी लोग बिल्कुल दिवाली की तरह ही मनाते हैं। इस दिन भी लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर में दीपक जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं और घर को सजाते हैं। इस साल देव दिवाली 26 नवंबर को मनाई जाएगी।

अगर आप भी देव दिवाली के लिए आसान रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो परेशान मत होइए, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको सबसे आसान रंगोली डिजाइन बताने वाले हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन 10 मिनट में बन जाते हैं।

गुल्लक रंगोली डिजाइन (Gullak Rangoli Design For Dev Diwali)

Simple Rangoli Design For Dev Diwali

इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाना सबसे आसान होता है। क्योंकि इसमें आपको गोल डिजाइन बनाने होते हैं। गोल रंगोली डिजाइन (Gol Rangoli Designs) बड़ी आसानी से बन जाते हैं। इसमें आपको कलर भरने में भी परेशान नहीं होती।

rangoli design for dev diwali  NEW

गोल गुल्लक के आकार के रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप थाली का प्रयोग कर सकते हैं। छोटी से बड़ी थाली का प्रयोग करके आप इन्हें बनाएं।

इसे भी पढ़ें-Rangoli Design 2023: रंगोली से सजाएं अपना आंगन, ये रहे सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

easy Rangoli Design For Dev Diwali

साथ ही, अगर आपको रंगोली कलर भरने नहीं आते हैं, तो इसके लिए भी हमारे पास अच्छा उपाय है। आप एक बोतल में रंग भरके रंगोली बना सकते हैं।(10 मिनट में बन जाएंगे मोर के ये रंगोली डिजाइन)

EASY RANGOLI DESIGN DEV DIWALI

छोटी बोतल का प्रयोग करें। अगर आपके पास छोटी बोतल नहीं है, तो आप सिलाई मशीन में तेल डालने वाली बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह भी छोटी होती है और उसके आगे के बने डिजाइन से आप आसानी से रंग भर पाएंगे।

देव दिवाली रंगोली डिजाइन (Dev Diwali Rangoli Design)

gol rangoli design for dev diwali

गुल्लक का आकार गोल होता है, इसलिए इस तरह के गोल रंगोली डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। इस रंगोली डिजाइन को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह काफी मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

इसमें आप केवल बीच वाला गोल डिजाइन बनाकर भी अपनी रंगोली पूरी कर सकती हैं। बीच वाला गोल डिजाइन आपकी रंगोली (New Rangoli Designs Easy) को काफी सुंदर बनाएगा। साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है।

DIPAK GOL RANGOLI DESIGN

इसे बनाने के लिए आपको बस बोतल में रंग भरना है और रंगोली पर डालना है। इससे कलर फैलता नहीं है। साथ ही, बीच का डिजाइन आप तिल्ली की मदद से बना सकती हैं। ये डिजाइन आप बहुत जल्दी बना लेंगे।

इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

देव दिवाली सिंपल कलश रंगोली (Gol Rangoli For Kalash)

easy gol rangoli design for dev diwali

अगर आप माता के कलश को रखने के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन काफी बड़ा है। लेकिन आप इसे छोटे साइज में बनाकर खत्म कर सकती हैं।

इस रंगोली डिजाइन में आप देख सकती हैं कि बस गोल डिजाइन (Rangoli Design Photo) मनाया गया है और उसमें क्रिस-क्रॉस की रेखा खींची गई है। यह दिखने में आपको भले ही मुश्किल लग रही हो, लेकिन इसे बनाना काफी आसान है।

DIPAK RANGOLI DEISGN FOR DEV DIWALI

आप कम समय में इसे बनाना चाहती हैं, तो छोटे साइज में इस रंगोली डिजाइन को बनाएं। (इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन)

देव दिवाली फूलों वाली रंगोली (Fulo Vali Rangoli For Dev Diwali)

DEV DIWALI FULO VALI RANGOLI

आप अगर रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहती हैं, तो फूलों वाली रंगोली बनाएं। इसे बनाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसे रंगोली डिजाइन हर किसी को पसंद आते हैं। साथ ही इन्हें आपको बनाने में परेशानी भी नहीं होगी।

इसे बनाने में आपको मुश्किल से 10 मिनट लगेंगे। आपको बस 3 रंग के फूलों को लेना है। अगर आपके बस अलग अलग रंग के फूल नहीं है, तो आप फूलों और रंगो दोनों को मिलकर रंगोली बना सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP