आप भी दिवाली पर कोई नए रंगोली के डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रंगोली के डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान है।
आप घर में कपड़ों को टांगने वाले हैंगर से लेकर, चम्मच, छननी और बोतल की मदद से इस तरह के मोर के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
इसलिए अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो घबराइए मत, क्योंकि इन आसान ट्रिक्स की मदद से कोई भी आसानी से रंगोली डिजाइन बना सकता है।
अगर आप अपनी रंगोली में मोर डिजाइन (Unique Rangoli Designs) बनाना चाहते हैं, तो आप इन ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले आपको चॉक या पेंसिल की मदद से जमीन पर डिजाइन बनाना है।
इसके बाद आप हैंगर को रखें, और मोर की आकृति का डिजाइन बनाएं। इस तरह से रंगोली बनाने के बाद आप आसानी से इनमें रंग भर पाएंगे। अगर आपको हाथों से कलर भरना नहीं आता है, तो आप इसकी जगह बोतल का प्रयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Border Rangoli Designs for Diwali: दीवारों के बॉर्डर पर 5 मिनट में बनाएं ये नए रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
अगर आपको रंगोली का बॉर्डर बनाने में दिक्कत है, तो आप बोतल में रंग भर के इसे आसानी से बना सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन आप आसानी से बना सकती हैं। (इस दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं)
अगर आप मोर का डिजाइन बना रही हैं, तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप डार्क कलर के रंगों का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि डार्क रंग ही मोर के रंगोली डिजाइन में अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं है, तो आप माचिस की तिल्ली और दिए की मदद रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बोतल में रंग भरना है, फिर इससे फूलों का डिजाइन बनाना है।
इसके बाद आपको माचिस की तिल्ली की मदद से बीच में रेखा खीचें। अब आपको साइड में दीपक के पास नीले रंग का डिजाइन नजर आ रहा होगा। इसे बनाने के लिए आप थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं। (दिवाली पर घर को कैसे सजाएं)
अगर आपको रंगों की मदद से रंगोली बनाना नहीं आता, तो आप फूलों की मदद से रंगोली बना सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाना काफी आसान होता है। इसलिए अगर आपकी ड्राइंग अच्छी नहीं हो, तो परेशान न होएं। क्योंकि आप फूलों की मदद से मोर के रंगोली डिजाइन बना लेंगे।
आप मोर के स्टीकर्स भी मार्केट से खरीद सकते हैं। यह आपको आसानी से मिल जाएंगे। आप घर के द्वारा पर इस स्टीकर को लगाएं और उसपर फूलों को भर दें। इस तरह किसी को पता भी नहीं लगेगा कि आपने स्टीकर पर फूलों को रखा हैं। सबको लगेगा कि आपने खुद इस रंगोली डिजाइन को बनाया हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।