Border Rangoli Designs for Diwali: दीवारों के बॉर्डर पर 5 मिनट में बनाएं ये नए रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

दिवाली के पर्व पर अगर आप भी घर में रंगोली बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 

 

latest border rangoli designs for diwali  new

दिवाली का पर्व नजदीक है, इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के पर्व पर हर कोई अपने घर में रंगोली बनाता है। लेकिन महिलाओं को यह समस्या होती है कि आखिर कैसे डिजाइन बनाए जाएं जो आपके घर को अच्छा लुक दें।

अगर आप भी रंगोली के लिए कुछ अच्छे डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। क्योंकि ये रंगोली डिजाइन आपके घर को काफी क्लासी लुक देंगे।

दिवाली पर घर के दरवाजों और मंदिर के सामने तो हर कोई रंगोली बनाता है, लेकिन आप इस दिवाली कुछ खास कर सकते हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि आप घर की दीवारों के बॉर्डर पर भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह घर के आंगन में या दरवाजों के बीच में रंगोली डिजाइन बनाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो दीवारों के बॉर्डर पर रंगोली डिजाइन बनाते हैं।

इस तरह के रंगोली डिजाइन आपके घर को काफी अलग महसूस करवाएंगे।

कलश डिजाइन

border kalash rangoli designs for diwali

आप घर में इस तरह के बॉर्डर डिजाइन बनाकर उसमें दीपक रख सकते हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आपको घर की दीवारों के चारों तरफ रंगोली कलश रंगोली डिजाइन बनाना है।

इसे बनाने के लिए आपको 5 रंगों की जरूरत पड़ेगी। आप अपने हिसाब से किसी भी तरह के रंग का चुनाव कर सकते हैं। (आखिर क्यों दिवाली पर रंगोली बनाना होता है शुभ?)

अगर आप इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाने का प्लान कर रही हैं, तो आप गोल डिजाइन के लिए चुड़ियों या कटोरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन

पान का पत्ता डिजाइन

pan ka patta rangoli designs for diwali

अगर आप घर के द्वारा के बॉर्डर पर रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन आपके घर को काफी सुंदर बनाएंगे। अगर आप दीवारों के बॉर्डर पर रंगोली डिजाइन बना रहे हैं, तो आपको इनके साथ आंगन में आपको एक बड़ी रंगोली भी बनानी चाहिए।

अगर आप इस तरह का रंगोली डिजाइन बना रहे हैं, तो आपको 4 रंगों की जरूरत पड़ेगी। इसे तरह का रंगोली डिजाइन बनाना काफी आसान है। आप इसमें माता रानी के पैरों के निशान भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

फूलों वाले रंगोली डिजाइन

border flower rangoli designs for diwali

इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाना काफी आसान होता है और इससे आपका घर सुंदर भी लगेगा। अगर आप फूलों वाले रंगोली डिजाइन बनाने जा रहे हैं, तो आप बोतल की मदद से इसे आसानी से बना सकती हैं।

इस तरह के डिजाइन बनाने के लिए आपको सबसे पहले पेंसिल से जमीन पर निशान बना लेना चाहिए। इस तरह से आपको यह डिजाइन बनाने में आसानी होगी।

border rangolidesign simple

इसके सिवा आप इस तरह के दीप द्वारा भी रंगोली डजाइन बना सकते हैं, बस आपको ध्यान रखना है कि इन्हें बनाते समय आप रंगो को बोतल में भर लें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP