herzindagi
Tulsi Manjari Ke Upay In Hindi

Diwali 2024 Tulsi Ke Upay: दिवाली पर करें तुलसी की मंजरी के ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा और उतर सकता है कर्ज भी

Diwali 2024 Tulsi Manjari Ke Upay In Hindi: दिवाली के दिन पूजा-पाठ का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन तुलसी के कुछ विशेष उपाय जरूर करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-25, 19:59 IST

Diwali 2024 Ke Upay: हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार सबसे खास पर्वों में से एक माना जाता है। इस दिन  गणेश भगवान, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। आमतौर पर दीपावली के दिन शाम को पूजा पाठ किया जाता है। साथ ही, इस दिन किए गए कुछ खास उपायों से भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन तुलसी मंजरी के कुछ उपाय करने से घर में धन के भंडार हमेशा के लिए भर जाते हैं और भक्तों पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

दिवाली के दिन करें तुलसी की मंजरी के ये कारगर उपाय

Laxmi JI ki puja vidho

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं मंजरी

तुलसी की मंजरी को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, जीवन में आने वाले संकटों से भी मुक्ति मिलती है। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होती हैं।

विष्णु जी को करें अर्पित

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, तुलसी की मंजरी को आप दिवाली के दिन भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं। कहते हैं ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। इस उपाय को करने से आपको पारिवारिक सुख का लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- दिवाली के दिन राशिनुसार करें इन चीजों का दान, धन और वैभव में होगी वृद्धि

गंगाजल में मिलाकर घर में करें छिड़काव 

tulsi ki manjari ke upay

तुलसी की मंजरी को गंगाजल में मिलाकर अगर आप पूरे घर में छिड़काव करते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। घर से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहते हैं दिवाली के अवसर पर इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं।

इसे भी पढ़ें- इस दिवाली वास्तु के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आप भी जरूर आजमाएं

लाल कपड़े में मिलाकर रखें

tulsi ki manjari ke upay in diwali

दिवाली के दिन तुलसी की मंजरी के उपाय करने से जीवन में आने वाली संकटों से निजात मिल सकती है। इसके लिए आपको एक लाल कपड़े में तुलसी की मंजरी बांधकर अपने घर के उस स्थान पर रख देना है, जहां आप अपना धन रखते हैं। इस उपाय को करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें-  Choti Diwali Upay 2024: नरक चतुर्दशी पर करें ये उपाय, बुरी ऊर्जाएं होंगी दूर


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।