herzindagi
 dhan or vaibhav ke liye diwali par rashi anusaar kya daan or upay kare

Diwali Daan 2024: दिवाली के दिन राशिनुसार करें इन चीजों का दान, धन और वैभव में होगी वृद्धि

दिवाली के दिन राशिनुसार किन चीजों का दान करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-10-25, 15:47 IST

दीपोत्सव हिंदू धर्म में बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। दिवाली का त्योहार पंच दिवसीय होता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वहीं इस साल 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ दान-पुण्य करने का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि दान करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने की मान्यता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से दान करने के बारे में जानते हैं।

मेष राशि वाले दिवाली पर करें ये दान

donating-broom-tips-1729494792

मेष राशि वाले जातक दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए मंदिर में झाड़ू का दान करें। इससे धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि वाले पर करें ये दान

वृषभ राशि वाले जातक दिवाली के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है और सभी दोषों से छुटकारा मिल जाता है।

मिथुन राशि वाले पर करें ये दान

मिथुन राशि वाले जातक दिवाली के दिन जरूरतमंदों को वस्त्र का दान विशेष रूप से करें। इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होगी और सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

कर्क राशि वाले पर करें ये दान

दिवाली के दिन कर्क राशि वाले पानी का दान करें। इससे जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी और सुख-समृद्धि का भी आगमन होगा।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali Kab Hai 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

सिंह राशि वाले पर करें ये दान

सिंह राशि वाले दिवाली के दिन कलह-क्लेश से छुटकारा पाने के लिए पीली मिठाई का दान करें। इससे घर में सुख-शांति का वास होगा और मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि वाले पर करें ये दान

कन्या राशि वाले जातक दिवाली के दिन मंदिर में पान के पत्ते का दान करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और कभी भी पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसे जरूर पढ़ें - घर में वास्तु दोष होने पर घटने लगती हैं ये घटनाएं

तुला राशि वाले पर करें ये दान

तुला राशि वाले जातक दिवाली के दिन अन्न दान करें। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और धन और वैभव में भी वृद्धि होती है।

वृश्चिक राशि वाले पर करें ये दान

वृश्चिक राशि के जातक दिवाली के दिन गुड़ का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुड़ का दान करने से व्यक्ति को कार्यक्षत्र में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मनचाहे परिणाम भी मिलते हैं।

धनु राशि वाले पर करें ये दान

दिवाली के दिन धनु राशि के जातक पीली मिठाई का दान जरूर करें। इससे ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलने लग जाते हैं।

मकर राशि वाले पर करें ये दान

मकर राशि वाले दिवाली के दिन पुस्तक का दान जरूर करें। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और माता सरस्वती की कृपा बनी रहती है।

कुंभ राशि वाले पर करें ये दान

कुंभ राशि के जातक दिवाली के दिन कंबल का दान विशेष रूप से करें। क्योंकि अब जल्द ही ठंड शुरू होने वाला है। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

मीन राशि वाले पर करें ये दान

diwali 2024

मीन राशि के जातक दिवाली के दिन पानी का दान करें। शास्त्र में पानी का दान सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इससे सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है और ग्रह भी शांत होते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।