हिंदू धर्म में प्रकाश के पर्व दीपावली का विशेष महत्व है। इस दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी का पूजन भगवान गणेश जी के साथ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन यदि विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है तो समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
इस दिन शाम के समय मां लक्ष्मी के पूजन के साथ गणेश भगवान और कुबेर जी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार माता लक्ष्मी की पूजा करेंगी तो पूरे साल घर में पैसों की कमी नहीं होगी। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें राशि को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मी पूजन कैसे किया जा सकता है।
मेष राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है और यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहती हैं तो उन्हें लाल फूल चढ़ाएं और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इस दिन यदि आप हनुमान जी का पूजन करेंगे तब भी आपके लिए लाभकारी होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Diwali 2022: इस साल बहुत शुभ योग में पड़ेगा यह त्योहार, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इसलिए दिवाली के दिन इस राशि के लोग माता लक्ष्मी को लाल कुमकुम का तिलक लगाएं और ओम महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है इसलिए यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा भी करेंगे और भोग में मोदक चढ़ाएंगे तो धन लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है और यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करेंगे तो आपके जीवन में सफलता के मार्ग खुलेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। दिवाली के पूजन के दिन लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति पूजा स्थल एक साफ़ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें और उसका पूजन करें।
इसे जरूर पढ़ें: Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है, इसलिए कन्या राशि के जो लोग नई नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं वो माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और कमल का फूल चढ़ाएं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर शुक्र का स्वामित्व होता है। आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें और माता को लाल वस्त्रों से सुसज्जित करें। आपको अवश्य ही धन लाभ होगा। इस उपाय से आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामित्व ग्रह मंगल होता है इसलिए यदि आप माता लक्ष्मी को दिवाली के दिन लाल सिंदूर चढ़ाएंगी तो आपका भविष्य उज्जवल होगा।
धनु राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को सफ़ेद कमल चढ़ाएंगी तो आपको अवश्य लाभ होगा और धन का आगमन बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी शनि को माना जाता है इसलिए यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी (माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय)के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं। आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग यदि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को सफ़ेद धातु जैसे चांदी से बनी वस्तु चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है और यदि दिवाली के दिन आप माता लक्ष्मी लाल चुनरी चढ़ाएंगी तो आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
इस प्रकार यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए दिवाली के दिन पूजन करेंगे तो आपका जीवन सुखमय हो सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों