herzindagi
anupama real wedding pics

देखें दिशा वकानी से लेकर अनीता हसनंदानी की शादी की तस्‍वीरें

अपनी फेवरेट टीवी एक्‍ट्रेसेस की शादी की तस्‍वीरें देखें और शादी से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य जानें। 
Editorial
Updated:- 2021-06-16, 12:08 IST

शादी हर किसी के जीवन का सबसे महत्‍वपूर्ण दिन होता है। फिर बात चाहे आम लोगों की हो या सेलिब्रिटीज की। अपने इस दिन को खास बनाने के लिए लोग पहले से ही बहुत सारी तैयारियों में जुट जाते हैं। शायद यही वजह है कि हर शादी अपने आप में अनोखी होती है।

कुछ ऐसी ही अनोखी शादियां टीवी इंडस्‍ट्री की टॉप एक्‍ट्रेसेस ने भी की है। किसी की शादी के रीति-रिवाजअनोखे थे तो किसी की शादी का अंदाज। आज हम कुछ ऐसी ही एक्‍ट्रेसेस की शादियों की तस्‍वीरें आपको दिखाएंगे और उनकी शादी से जुड़ी रोचक बातें भी बताएंगे।

रूपाली गांगुली

टीवी सीरियल 'अनुपमा' की लीड एक्‍ट्रेस रूपाली गांगुली की शादी अश्विन के वर्मा से हुई है। दोनों के बीच 12 साल केवल दोस्‍ती का रिश्‍ता रहा और बाद में दोनों को अहसास हुआ कि वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। अश्विन के वर्मा ने रूपाली से शादी करने के लिए अपनी विदेशी नौकरी छोड़ दी थी। दोनों की शादी भी अचानक ही बिना प्‍लान किए केवल घरवालों के बीच 6 फरवरी 2013 को हो गई थी।

disha vakani wedding pics

दिशा वकानी

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लीड एक्‍ट्रेस रहीं दिशा वकानी टीवी इंडस्‍ट्री का बहुत पॉपुलर चेहरा हैं। टीवी के माध्‍यम से दिशा घर-घर में दयाबेन के रूप में बस चुकी हैं। मगर दिशा वकानी की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं क्‍योंकि दिशा बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। हालांकि, सितंबर 2017 को बच्‍चे को जन्‍म देने के बाद से दिशा ने टीवी पर कमबैक नहीं किया है, मगर उनकी लोकप्रियता पर इसका जरा भी असर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जब अचानक ही दिशा की शादी की तस्‍वीरें वायरल हुईं तो वह दोबारा लाइमलाइट में आ गईं। आपको बता दें कि दिशा ने 24 नवंबर 2015 को चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से मुंबई में विवाह किया था। उनकी शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। दिशा और मयूर की लव मैरिज हुई थी। दिशा और मयूर काम के सिलसिले में मिलते रहते थे और उसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्‍यार हो गया था।

इसे जरूर पढ़ें: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की 'काव्‍या' मदालसा शर्मा के बारे में जानें रोचक तथ्‍य

anita hassanandani wedding pics

अनीता हसनंदानी

टीवी इंडस्‍ट्री की टॉप एक्‍ट्रेस अनीता हसनंदानी कुछ दिन पहले ही एक बेटे की मां बनी हैं। अनीता ने 14 अक्‍टूबर 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। शादी से पहले रोहित और अनीता की मुलाकात एक पब के बाहर हुई थी। दोनों जब पहली बार मिले थे तब रोहित को नहीं पता था कि अनीता एक एक्‍ट्रेस हैं। दोनों पहले दोस्‍त बनें और फिर दोनों को एक दूसरे से प्‍यार हो गया। अनीता पंजाबी हैं और रोहित साउथ इंडियन इसलिए दोनों ने पंजाबी और साउथ इंडियन रिवाज से गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी का जश्‍न 4 दिन तक चला था।

इसे जरूर पढ़ें: करण मेहरा ही नहीं टीवी के इन एक्टर्स पर भी लगा है घरेलू हिंसा का आरोप, जा चुके हैं जेल

tv actress divyanka wedding

दिव्‍यांका त्रिपाठी

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी भी बेहद खास थी। दोनों पहले एक ही शो में काम करते थे। शो की शूटिंग के दौरान दोनों ही बेस्‍ट फ्रेंड बन गए। मगर जल्‍दी ही दोनों को अहसास हो गया था कि उन्‍हें एक-दूसरे से मोहब्‍बत हो गई है। दोनों ने एक-दूसरे से प्‍यार का इजहार किया और बात शादी तक पहुंच गई। जब दिव्‍यांका और उनके पेरेंट्स पहली बार विवेक के घरवालों से मिलने गए तो उन्होंने पहले से ही सगाई का इंतजाम कर रखा था। इस तरह केवल घरवालों के बीच ही दोनों की सगाई हो गई। बाद में भोपाल में दोनों की धूम-धाम से शादी हुई और चंदीगढ़ में शादी का रिसेप्‍शन रखा गया।

dipika singh wedding

दीपिका सिंह

टीवी शो 'दिया और बाती हम' फेम एक्‍ट्रेस दीपिका सिंह की शादी भी बेहद अनोखी थी। टीवी शो की शूटिंग के दौरान ही दीपिका की मुलाकात शो के डायरेक्‍टर रोहित राज गोयल से हुई थी। शो के दौरान ही दीपिका और रोहित को एक दूसरे से प्‍यार हो गया था। आपको बता दें कि दीपिका दिल्‍ली की हैं और रोहित मुंबई के हैं। रोहित के घर का राजस्‍थानी कलचर और साधारण जीवनशैली ने दीपिका को इतना प्रभावित किया था कि वह खुद को रोहित से शादी करने से रोक नहीं पाईं। वहीं दीपिका एक क्‍लासिकल डांसर हैं और रोहित को उनकी इसी बात ने उनका दीवाना बना दिया था। 2 मई 2014 को दोनों ने धूम-धाम से मुंबई में शादी कर ली थी।

rubina ki shaadi

रुबीना दिलैक

बिग बॉस सीजन 14 की विनर रुबीना दिलैक और उनके हसबैंड अभिनव शुक्‍ला की रिलेशनशिप के बारे में अब सभी लोग जान चुके हैं। दोनों को एक दूसरे से अलग होते-होते दोबारा प्‍यार हो गया। इतना ही नहीं, अभिनव ने तो रुबीना को दोबारा शादी करने तक के लिए प्रपोज कर दिया था।

मगर, जब पहली बार प्रपोज करने की बारी आई थी तब रुबीना ने अभिनव को शादी का प्रपोजल दिया था। यह बात उन्‍होंने बिग बॉस हाउस के अंदर ही हाउसमेट्स को बताई थी। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रुबीना और अभिनव ने 12 जून 2018 में पहाड़ी अंदाज में शादी कर ली थी।

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।