herzindagi
dhanteras 2024 ke upay

Dhanteras Upay 2024: धनतेरस पर करें ये 5 काम, घर में नहीं रहेगी पैसों की कमी

धनतेरस का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व माना गया है। अगर घर से दरिद्रत को दूर करना हो और घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करनी हो तो धनतेरस के दिन ये 5 काम जरूर करने चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2024-10-22, 14:08 IST

धनतेरस इस साल 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। धनतेरस के दिन जहां एक ओर धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है तो वहीं, इस दिन स्वास्थ्य के देवता और आयुर्वेद के महा ज्ञाता भगवान धनवंतरी की पूजा भी की जाती है। धनतेरस का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर घर से दरिद्रत को दूर करना हो और घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करनी हो तो धनतेरस के दिन ये 5 काम जरूर करने चाहिए।

धनतेरस 2024 के उपाय

dhanteras 2024 upay

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी दीया अवश्य जलाएं। इससे घर में शुभता का आगमन होगा। मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करेंगी और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। घर की दरिद्रता दूर होगी और धन लाभ के योग बनने लगेंगे।

यह भी पढ़ें: Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व

धनतेरस के दिन तुलसी, कुबेर का पौधे और मनी प्लांट में दूध अवश्य चढ़ाएं। इसके अलावा, इन तीनों पौधों को कलावा भी बांधें। इससे धन में बाधा पैदा करने वाले दोष दूर होंगे और ग्रहों की शुभता भी प्राप्त होगी। धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

धनतेरस के दिन घर में सोना-चांदी, झाड़ू या बर्तन के अलावा एक और चीज लेकर आएं और वह है शंख। धनतेरस के दिन घर में दक्षिणमुखी शंख की स्थापना करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 10 चीजें, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

धनतेरस के दिन घर की तिजोरी में 5 सुपारी या 7 कौड़ी अवश्य रखें। अगर आपके पास सुपारी या कौड़ी नहीं है तो आप 3 हल्दी की गांठ रख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की तिजोरी में इनमें से कोई भी एक चीज रखने से पैसे की कमी नहीं होती है।

dhanteras 2024 jyotish upay

धनतेरस के दिन एक लाल कपड़ा लें और उसमें 5 मुट्ठी चावल रखें। फिर उस पोटली को घर की पूर्व दिशा में बांध दें। ऐसा करने से नौकरी, व्यापार और करियर में लाभ होगा। सफलता प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे और भाग्य का साथ भी मिलने लगेगा।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर धनतेरस के दिन कौन से काम करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।