
Meen Dainik Rashifal, 26 February 2026: 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से चतुर्थ भाव में स्थित है। चतुर्थ भाव माता, घर, वाहन, संपत्ति, मानसिक शांति और आंतरिक सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। आज का दिन करियर से ज्यादा भावनात्मक संतुलन का है। यदि मन स्थिर रहेगा तो बाकी काम अपने आप संतुलित होंगे। आज आप पुराने विषयों को लेकर सोच सकती हैं। घर में किसी छोटे मुद्दे को बड़ा न बनने दें। भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को व्यावहारिक दृष्टि से देखें।
प्रेम जीवन में आज भावुकता अधिक रहेगी। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर से सुरक्षा और समझ की अपेक्षा बढ़ सकती है। छोटी बात पर आहत न हों। विवाहिता महिलाओं के लिए घर के वातावरण को संतुलित रखना महत्वपूर्ण रहेगा। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई खास रोमांटिक घटनाक्रम नहीं, लेकिन परिवार के माध्यम से किसी परिचय की शुरुआत हो सकती है।
उपाय: ॐ गुरुवे नमः मंत्र का 19 बार जप करें और पीले पुष्प अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में आज काम सामान्य रहेगा, लेकिन मन पूरी तरह काम में नहीं लगेगा। यदि वर्क फ्रॉम होम या संपत्ति से जुड़ा कार्य है तो प्रगति संभव है।
आज ऑफिस की राजनीति से दूरी रखें।इमोसनल रिएक्शन आपकी इमेज प्रभावित कर सकती है। यदि आप रियल एस्टेट, शिक्षा, होम डेकोर या काउंसलिंग से जुड़ी हैं तो दिन बैलेंस रहेगा।
उपाय: कार्यस्थल पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर जाएं।

आर्थिक मामलों में आज घर, वाहन, मरम्मत या परिवार से जुड़े खर्च संभव हैं। अचानक बड़ी आय के संकेत नहीं हैं, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी।
यदि संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रही हैं तो डॉक्यूमेंट ध्यान से जांचें। इमोशन्स में आकर अनावश्यक खर्च से बचें। किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से आज आपको बचना चाहिए।
उपाय: आज किसी जरुरत मंद महिला या बच्ची को चावल और दूध का दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में मीन राशि की महिलाओं को आज विशेष रूप से अपनी छाती, फेफड़े, पेट, जल तत्व असंतुलन, पैरों के तलवे, सूजन और नींद पर ध्यान देना चाहिए । आज मानसिक तनाव से छाती में भारीपन या गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है। पानी की कमी या अधिक नमक से पैरों में सूजन संभव है। आज के दिन गहरी श्वास, पर्याप्त नींद और हल्का भोजन जरूरी है।
उपाय - आज सुबह स्नान के जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और चंदन मिलाकर स्नान करें।
यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए
यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।