Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:18 AM IST
herzindagi
image

धन लाभ के लिए आप भी आजमाएं दीपक के ये 5 उपाय, घर पर बनी रहेगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष की मानें तो दीपक को सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। सही दिशा और समय पर दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास होता है। आइए आपको बताते हैं दीपक के कुछ उपायों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 14:43 IST

भारतीय परंपरा में दीपक को शुभता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाना न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा माना जाता है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को भी आमंत्रित करने का एक उपाय होता है। ज्योतिष के अनुसार, दीपक का सही उपयोग करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और सुख-शांति बनी रहती है। पूजा के साथ कई अवसरों पर भी आप दीपक जलाते हैं और घर का अंधकार दूर करने की कोशिश की जाती है। वहीं अगर हम वास्तु की मानें तो घर के कुछ विशेष स्थानों पर अगर हम दीपक जलाते हैं तो सदैव खुशहाली बनी रहती है।

धन लाभ के लिए दीपक के कुछ विशेष उपाय बताए जाते हैं, जो न केवल आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं, बल्कि पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली लाते हैं। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना, तुलसी के सामने दीपक रखना, तिजोरी के पास दीपक जलाना और कुछ विशेष दिशाओं में दीपक जलाने से आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खुलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

तुलसी के सामने नियमित रूप से दीपक जलाएं

deeya lit in front of tulsi

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है और इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यदि आप नियमित रूप से शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं और तुलसी की पूजा करें तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है।

इस उपाय से परिवार के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाते समय 'ॐ विष्णुवे नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: तुलसी के पास जलाएं इस तेल का दीपक, होगा लाभ

धन लाभ के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में दीपक जलाएं

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है।  यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है, जो ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक है।

इस दिशा में नियमित रूप से दीपक जलाने से आपके घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। घर की इस दिशा में लाल रंग के मिट्टी के दीपक का उपयोग करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दिशा में दीपक जलाने का यह उपाय धन को स्थिरता प्रदान करता है और आपके खर्चों पर नियंत्रण करने में मदद करता है।
यह सरल उपाय न केवल आपके घर के वास्तु दोषों को कम करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आपके घर में सदैव सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। इसलिए, यदि आप आर्थिक स्थिरता और धन लाभ चाहते हैं, तो दक्षिण-पूर्व दिशा में दीपक जलाने का यह उपाय अवश्य अपनाएं।

पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं

where to lit deeya in peepal

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र और दिव्य माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है और इसके नीचे दीपक जलाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

यही नहीं यदि आप पीपल के पेड़ के पास शनिवार के दिन दीपक जलाएं तो जीवन में सदैव शनि देव की कृपा बनी रहती है। हर शनिवार की शाम को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पौधे के पास जलाएं और ' ॐ शं शनयै नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय शनिदेव की कृपा प्राप्त करने और कर्ज से मुक्ति पाने में सहायक होता है। यही नहीं इससे धन लाभ के योग भी बनते हैं।

शुक्रवार को तिजोरी के पास घी का दीपक जलाएं

तिजोरी या धन रखने की जगह को शास्त्रों में लक्ष्मी स्थान कहा गया है। यदि आप शुक्रवार के दिन तिजोरी के पास घी दीपक जलाते हैं, तो धन की कमी दूर हो सकती है।

हर शुक्रवार को तिजोरी के पास घी का दीपक जलाएं। साथ ही, 'श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें। इस उपाय से तिजोरी को धन से भरने में मदद मिलेगी और परिवार में धन की वृद्धि भी होगी। साथ ही, यह उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में भी कारगर साबित हो सकता है और यह उपाय माता लक्ष्मी की कृपा पाने का तरीका भी माना जाता है।  

धन लाभ के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

deepak at main door

घर का मुख्य द्वार केवल प्रवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ फलदायक माना गया है, जो नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर घर में सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करता है।

हर शाम घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि ऊर्जा संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। दीपक जलाने के लिए सरसों के तेल या घी का उपयोग करना लाभकारी होता है। यह प्रक्रिया न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि परिवार के सदस्यों के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने में भी सहायक होती है।

सूर्यास्त के बाद नियमित रूप से मुख्य द्वार पर दीपक प्रज्वलित करें और मुख्य द्वार को हमेशा स्वच्छ बनाए रखें। नियमित रूप से यह उपाय अपनाने से घर में धन का आगमन बना रहता है और परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर अष्टमुखी दीया जलाने से क्या होता है?

यदि आप अपने घर में दीपक के ये विशेष उपाय आजमाएंगी तो आपके घर में धन का आगमन बना रहेगा और विशेष लाभ होंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।