सनातन धर्म में पेड़-पौधों को देवी-देवताओं का स्वरूप माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप रोजाना भगवान की पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो पेड़-पौधों को स्पर्श करके प्रणाम जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दें, पेड़-पौधे का दिन के अनुसार पूजे जाने की भी मान्यता है। विभिन्न पेड़-पौधों के लिए दीपक भी अलग-अलग तरह के दिखाने का भी महत्व है। अब ऐसे में बेलपत्र के पेड़ के नीचे किस दिन तेल का दीपक जलाने से शुभ फल मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन होता है और इस दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने का विशेष महत्व है। भगवान शिव जल और सरसों के तेल से प्रसन्न होते हैं। सोमवार को बेलपत्र के पेड़ के नीचे सरसों का तेल जलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो सरसो तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है।
मंगलवार को हनुमान जी का दिन माना जाता है। इस दिन तिल के तेल का दीपक जलाने से शुभ परिणाम मिलते हैं। मंगल ग्रह से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी तिल के तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। साथ ही अक्षय फलों की भी प्राप्ति होती है। इसलिए बेलपत्र के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
इसे जरूर पढ़ें - शाम को दीपक जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान
गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है और बृहस्पति ज्ञान, धन और वैभव के देवता हैं। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक में हल्दी डालकर जलाने से गुरुदोष से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दें, यह उपाय आप विशेष रूप से तब करें। जब आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वैवाहिक जीवन में कलह-क्लेश की स्थिति बन रही है। तब आप सरसो तेल में हल्दी डालकर दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर के मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।