Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:52 AM IST
image

Vastu Upay: पूजा में रखी रुई की बत्ती बढ़ा सकती है घर में सुख-शांति, जानें ये खास उपाय

पूजा में रखी गई हर चीज का महत्व अलग होता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आपको इसके बाद भी परिवार में कोई समस्या देखने को मिल रही है, तो इसके लिए आप पूजा में रखी हुई रूई की बत्ती का खास उपाय कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 13:44 IST

हिंदू धर्म में पूजा का स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी स्थान पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी होती है। इसी वजह से मंदिर में रखी हुई हर चीज आपके घर के वास्तु को अच्छा कर सकती हैं। अगर इसके बाद भी कोई समस्या आ रही है, तो इसके लिए आप रुई की बत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही आपके रुके हुए कार्य आसानी से हो जाएंगे। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल इस उपाय के बारे में विस्तार से आर्टिकल में बताया है।

लंबी या गोल बत्ती कौन सी है बेहतर?

अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि दीपक में लंबी बत्ती लगानी चाहिए या गोल। वास्तु के अनुसार, इन दोनों का अपना अलग महत्व है। साथ ही इनके लाभ भी अलग-अलग होते हैं।

1 - 2026-02-18T130212.456

  • लंबी बत्ती का प्रयोग धन और वंश वृद्धि के लिए किया जाता है। इसे कुल देवी-देवता के सामने, लक्ष्मी जी, सरस्वती जी और दुर्गा जी के सामने जलाना चाहिए।
  • गोल बत्ती जिसे कई सारे लोग फूल बत्ती भी कहते हैं। इसे भगवान विष्णु, शिव जी और हनुमान जी के सामने जलाना चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता आती है।

बत्ती रखने की दिशा का रखें ध्यान

अगर आपको लग रहा है कि घर में परेशानियां बढ़ रही हैं, तो ऐसे में आप दीपक जलाते समय बत्ती का मुख पूर्व दिशा में करें। इससे आयु और स्वास्थ्य बढ़ता है। धन लाभ और सफलता के लिए आप उत्तर दिशा में बत्ती को जलाएं।

2 - 2026-02-18T130210.839

घर में सुख-शांति के लिए बत्ती का उपाय

अगर घर में लंबे समय से अशांति बनी हुई है या कलह ज्यादा बढ़ गया है, तो ऐसे में आप रुई की सफेद बत्ती को बनाएं और इसे घी वाले दीपक में जलाएं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल में बत्ती को जलाएं। इससे आपके घर से नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही आपके घर से कलह दूर हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

चंदन के साथ बत्ती का उपाय

अगर जीवन में आर्थिक तंगी बनी हुई है, तो रुई की बत्ती बनाने से पहले रुई में थोड़ा चंदन लगा दें। इसके बाद घी के साथ इसे जलाएं। इससे पूरे घर में खुशबू बनी रहेगी। साथ ही  घर में सकारात्मकता का वास होगा।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

पूजा में एक छोटी सी रुई की बत्ती का सही उपयोग न केवल आपके मंदिर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि आपके जीवन के कष्टों को भी कम कर सकता है। इसलिए आप भी इस उपाय को करके जीवन की परेशानियों को कम कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;