herzindagi
why should wear moon necklace

छोटे बच्चों के गले में चंद्रमा क्यों पहनाया जाता है, क्या हैं इसके ज्योतिषीय कारण

आपने अक्सर छोटे बच्चों को गले में चंद्रमा का लॉकेट पहने हुए देखा होगा, आइए जानें इसके पीछे के कारणों और इसके महत्व के बारे में।   
Editorial
Updated:- 2022-08-31, 17:44 IST

बच्चे के जन्म के तुरंत बाद से ही लोग उन्हें बुरी नजर और कई बीमारियों से बचाने का जतन करने लगते हैं। लोग छोटे बच्चे के आस -पास साफ सफाई तो रखते हैं और उन्हें सेहतमंद बनाने के लिए कई अन्य उपाय भी आजमाते हैं।

ऐसे ही उपायों में से एक है बच्चों को गले में चंद्रमा का लॉकेट पहनाना। आपने अक्सर ऐसा लॉकेट छोटे बच्चों के गले में देखा होगा और इसके फायदों के बारे में जानने की कोशिश भी की होगी।

दरअसल ज्योतिष में इस तरह का लॉकेट बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कई तरह से उपयोगी माना जाता है। चंद्रमा का लॉकेट चांदी का होता है और ऐसा माना जाता है कि बच्चों के लिए चांदी कई तरह से फायदेमंद है। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें बच्चों को गले में चंद्रमा पहनाने के कारणों और फायदों के बारे में।

चंद्रमा का लॉकेट चांदी का क्यों होना चाहिए

moon necklace for children

ज्योतिष के अनुसार चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और चंद्रमा को मन का कारक बताया जाता है। चांदी मन को शांत रखती है और यह एक प्रतिक्रियाशील धातु होने के कारण बच्चों के शरीर से निकलने वाली ऊर्जा को वापस उनके शरीर में भेज देती है जिससे बच्चा हमेशा मानसिक रूप से खुश रहता है।

इसे जरूर पढ़ें: छोटे बच्चों के हाथों -पैरों में चांदी के कड़े और पायल पहनाना क्यों माना जाता है जरूरी, जानें

बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं

छोटे बच्चों के गले में चंद्रमा का लॉकेट पहनाने की प्रथा काफी लंबे समय से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि इससे बच्चे में ऊर्जा बनी रहती है और उसकी सेहत भी ठीक रहती है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा हमेशा चांदी धातु (चांदी के बर्तन के फायदे) का होना चाहिए। जब बच्चे चांदी से बने चंद्रमा का लॉकेट गले में पहनते हैं तो इसका सीधा असर बच्चों के ऊपर होता है और बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहते हैं।

गले में चंद्रमा पहनने से बच्चे ऊर्जावान रहते हैं

moon locket significance for children

चांदी का चंद्रमा गले में पहनने से बच्चों में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चे हमेशा ऊर्जावान रहते हैं। इस तरह का लॉकेट जब बच्चों के शरीर से स्पर्श करता है तब मन को शांत और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। चंद्रमा को मन का कारक भी माना जाता है। यही वजह है कि गले में चंद्रमा पहनने से बच्चों की बुद्धि भी तेज होती है।

इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों छोटे बच्चों की कमर में बांधा जाता है काला धागा, जानें ज्योतिषीय राय

चंद्रमा का लॉकेट रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

यदि बच्चे चंद्रमा का लॉकेट गले में पहनते हैं तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। यदि बच्चा बिना वजह बीमार होता है तो चंद्रमा रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है और बच्चे को स्वस्थ रखता है। गले में चंद्रमा का लॉकेट बच्चों की शरीर में होने वाले दर्द से भी बचाता है और शरीर के सभी अंगों को सेहतमंद रखता है।

चांदी का चंद्रमा बच्चों में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसी वजह से ज्योतिष में कम से कम 10 साल की उम्र तक ऐसा लॉकेट बच्चों को गले में पहनाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।