हाल ही में दिवाली के मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने अपने घर जलसा के भीतर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की जिसमें उनके परिवार की फोटो के साथ बैकग्राउंड में बैल नज़र आ रहा है। वास्तव में इस बैल को देखकर लोगों के मन में न जाने कितने ख्याल आए कि वास्तु के हिसाब से इसकी तस्वीर घर में लगानी क्यों शुभ है और इससे किस तरह घर की उन्नति हो सकती है। लेकिन क्या आपमें से किसी ने अमिताभ की फैमिली फोटो के पीछे रखे चांदी के सामानों को ध्यान से देखा। जी हां, अगर हम वास्तु की मानें तो चांदी का सजावटी सामान घर में रखने और चांदी के बर्तनों में खाना खाना वास्तु के हिसाब से अत्यंत शुभ माना जाता है।
दरअसल हमारे आस-पास की वस्तुएं और वातावरण को सकारात्मक बनाने के लिए वास्तुशास्त्र का बड़ा योगदान हैं। चाहे घर में किचन की दिशा की बात हो या फिर घर को सजाने के लिए चीज़ों को करीने से लगाना हो, वास्तु अलग ही महत्व रखता है। ऐसा ही एक वास्तु से जुड़ा सवाल अमिताभ जी की फैमिली फोटो में रखा चांदी का सामान देखने के बाद मेरे मन में भी आया और मैंने इस बारे में एस्ट्रोलॉजर और वास्तु विषेशज्ञ Rythum Siddhu से बात की, उन्होंने चांदी की चीज़ों का जो महत्व बताया वो आपको भी जान लेना चाहिए।
वास्तु शास्त्र और वैदिक ज्योतिष के अनुसार चांदी पर चंद्रमा और शुक्र ग्रह का शासन होता है। चंद्रमा जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और हमारे शरीर का बायां हिस्सा चंद्रमा द्वारा शासित होता है । हमारा आकर्षण और चुंबकीयता भी चंद्रमा और शुक्र ग्रह द्वारा मिले जुले रूप से शासित होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह कीमती और महान धातु पानी को संतुलित करते हुए हमारे आस-पास और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: क्या खास है अमिताभ बच्चन के घर में लगी बैल की पेंटिंग के बारे में? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
वास्तु के अनुसार अपनी पर्स में चांदी का सिक्का या चावल के 21 दाने रखें जो आपकी कड़ी मेहनत को बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसा करने से धनलाभ होने के साथ पर्स पैसों से भरा रहता है। यह उपाय धन, सौभाग्य को आकर्षित करेगा और घर से धन के अप्रत्याशित प्रवाह को रोक देगा।
वास्तुशास्त्र बताता है कि यदि आप घर में चांदी की वस्तुएं जैसे सजावटी सामान या फिर बर्तन रखते हैं तो घर की मानसिक शांति बनी रहती है, लोगों के बीच मानसिक संतुलन बने रहता है, नकदी का प्रवाह बढ़ता है। इस तरह की वस्तुएं आपके चारों ओर एक आकर्षक आभा बनाए रखने में मदद करता है, जो प्रसिद्धि, धन और साथी को आकर्षित करने में मदद करता है। घर में चांदी की वस्तुएं रखने से करियर, तरक्की, धन और रिश्ते के आयाम में सुख, शांति और सद्भाव की समान आभा पैदा होती है। (किचन के लिए वास्तु टिप्स )
यदि आप वास्तु दोष के स्थान पर चांदी की कील रखते हैं तो यह वास्तु दोष के बुरे प्रभावों को दूर करने में मदद करती है। यदि आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो आप चांदी के सजावटी सामान को वास्तु एक्सपर्ट की सलाह से सही दिशा में रखकर इस दोष से मुक्ति पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में खुशियां और धन लाभ के लिए इन वास्तु दोषों से रहें दूर
वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार चंद्रमा हमारे मन का प्रतिनिधित्व करता है और शुक्र हमारे जीवन में विलासिता का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए घर में चांदी रखने का महत्व कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि यह हमारे जीवन में इन दोनों ग्रहों की प्राकृतिक ऊर्जा को आकर्षित करने का माध्यम बन जाता है। यह धातु व्यक्ति को व्यापक बुद्धि का आशीर्वाद देती है। यह सुरक्षित और फलदायी यात्रा को बढ़ावा देती है। चांदी की अंगूठी धन को बढ़ावा देने वाली ऊर्जा को आकर्षित करती है और व्यापारिक समुदाय के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। चांदी नौकरी में लोगों के लिए तेजी से पेशेवर विकास में भी परिणाम देती है और लोगों को करियर के मामले में उन्नति दिलाती है।
वास्तु एक्सपर्ट Rythum का कहना है कि चांदी की अंगूठी अविवाहितों को अपने लिए उपयुक्त वर खोजने में मदद करती है और विवाह में देरी की समस्या को दूर करती है। यह विवाहित जोड़ों के जीवन में चंद्रमा ग्रह का आशीर्वाद लाता है और समय पर संतान सुख की प्राप्ति करने में मदद करता है। चांदी की अंगूठी एक विवाहित जोड़े के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देती है और साथ ही उनके जीवन में शुक्र का जादू फैलाकर प्रेम भी लाती है।
खाने या पीने के पानी के लिए चांदी के बर्तनों का उपयोग करने से आपको पानी और कफ अनुपात को संतुलित करने के साथ शांति मिलती है जो आपकी विचार प्रक्रिया को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है और एक बार जब आप अपने विचारों पर नियंत्रण कर लेते हैं तो आप लगभग अपना भाग्य खुद बना सकते हैं।(वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें पौधे )
इस प्रकार चांदी के सामानों का वास्तु के हिसाब से बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है जो घर की सुख समृद्धि और आर्थिक लाभ में मदद करते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।