Vastu Tips: जीवन में खुशियां और धन लाभ के लिए इन वास्तु दोषों से रहें दूर

अगर वास्तु दोष पैदा करने वाली इन चीजों से बचेंगी, तो घर में हमेशा खुशियां बनी रहेंगी और पैसों की किल्लत का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। 

avoid these vastu dosh for happy life

लाइफ में छोटी बड़ी मुश्किलें आती ही रहती हैं, जिनका महिलाएं हंसकर सामना करती रहती हैं। लेकिन कई बार मुश्किलें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है। छोटे-बड़े कामों का बिगड़ जाना, घर में बिना बात के परेशानियां खड़ी हो जाना, परिवार के सदस्यों से साथ अनबन ये ऐसी चीजें हैं, जिनकी वजह से ना चाहते हुए तनाव बढ़ता जाता है।

ऐसा भी देखने में आता है कि महिलाएं रोजाना होने वाली टेंशन्स की वजह से स्ट्रेस में आ जाती हैं या डिप्रेशन की शिकार हो जाती हैं। कभी-कभी बात बढ़ जाने पर स्थितियां तलाक तक भी पहुंच जाती हैं। अगर आप अपनी जिंदगी में ऐसी ही सिचुएशन का सामना कर रही हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है कि कहीं आप घर के वास्तु दोष से तो प्रभावित नहीं हो रहीं।

एक्सपर्ट नरेश सिंगल कहते हैं कि अगर घर वास्तु सम्मत नहीं हो तो घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ने लगता है, जिससे घर में किसी ना किसी कारण परेशानी होने लगती है। वहीं वास्तु के अनुसार घर की व्यवस्था होने पर एनर्जी का फ्लो बरकरार रहता है, जिससे घर के सदस्य हेल्दी और खुशमिजाज रहते हैं।

साथ ही घर में किसी तरह की कलह और तनाव भी नहीं होता। आज हम आपको कुछ छोटी-छोटी लेकिन अहम चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इन्हें दूर करके आप अपनी लाइफ में खुशियां पा सकती हैं और घर में फाइनेंशियल स्टेबिलिटी भी बनी रहती है।

ना खिलाएं जूठा खाना

avoid eating together inside

घर-परिवार या दोस्तों में अक्सर आत्मीयता के चलते महिलाएं एक ही थाली में खाना ले लेती हैं। लेकिन रिश्तों को मजबूत रखना चाहती हैं तो एक थाली में खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु के अनुसार इससे लड़ाई की आशंका बढ़ जाती है। जूठा खाना खाने से दूसरे के इन्फेक्शन शरीर को प्रभावित कर सकते हैं, साथ ही इससे शरीर में प्रवाहित होने वाली एनर्जी का स्वरूप भी बदल जाता है। इसीलिए हमेशा अलग बर्तन में खाना खाएं।

इसे भी पढ़ें: कहीं वास्तुदोष के कारण तो नहीं बढ़ रहा आपका कर्ज, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

काले रंग के गिफ्ट ना दें

avoid gifting black dress inside

अक्सर दोस्तों और परिवार वालों को गिफ्ट में ड्रेसेस और कई तरह का सामान दिया जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार काला रंग कन्फ्यूशन पैदा करता है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। काला रंग नेगेटिविटी को भी बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए काले रंग के बजाय खुशनुमा रंग वाले सामान गिफ्ट में देना बेहतर होगा।

मेन गेट के सामने ना हों गंदे कपड़े

avoid dirty clothes in front of main gate inside

घर के मेन गेट के पीछे या सामने की तरफ किसी तरह का खराब या गंदा सामान नहीं होना चाहिए। घरों में अक्सर बहुत सारी चीजें बिखरी पड़ी रहती हैं, लेकिन ये चीजें वास्तु में बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी गई हैं। विशेष रूप से मेन गेट के सामने गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए। मेन गेट का रास्ता जितना साफ-सुथरा और सुसज्जित रहेगा, घर-परिवार में खुशियां भी उतनी ही ज्यादा आएंगी, क्योंकि यहां से पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें :Vastu Tips: धन हानि से बचना है, तो घर पर भूलकर भी न रखें यें चीज़ें

छत पर ना रखें कबाड़ और पुराना सामान

बहुत सी महिलाएं घर का कबाड़ और गैर जरूरी चीजें घर की छत पर स्टोर कर लेती हैं, लेकिन इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है। अगर घर की छत पर किसी तरह का पुराना और गैर-जरुरी सामान रखा है तो उसे वहां से हटा दें या किसी जरूरतमंद को दे दें। दरअसल इस जगह के साफ सुथरा रहने से घर के सदस्यों के बीच रिश्ता मजबूत रहता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। घर में कबाड़ रखा होने पर नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है, जो परिवार के सदस्यों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है।

Recommended Video

इन छोटी-छोटी लेकिन अहम बातों का ध्यान रखा जाए तो घर में सदैव सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपको ये वास्तु टिप्स अच्छे लगे तो इन्हें जरूर शेयर करें। घर को बेहतर बनाने से जुड़े टिप्स पाना चाहती हैं तो विजिट करती रहें हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP