Sat Apr 18, 2026 | Updated 10:07 AM IST
how to clean glass with cornstarch

कपड़े धोने से लेकर किचन तक, कॉर्नस्टार्च के ये सस्ते जुगाड़ मिनटों में निपटाएंगे हर काम

How to Use Cornstarch For Household Chores: किचन की सफाई हो या कपड़ों पर लगे दागों को हटाना, अक्सर हम बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन कामों को आसान बनाने में रसोई में रखा कॉर्नस्टार्च कमाल दिखा सकता है?
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 15:29 IST

Ways to Use Cornstarch For Household Chores: आमतौर पर हम रसोई में रखे कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल केवल ग्रेवी को गाढ़ा करने या सूप बनाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह केवल कुकिंग तक सीमित नहीं है। यह घरेलू कामों में भी जबरदस्त कमाल दिखाता है। यकीनन इसे पढ़ने के बाद आपको थोड़ी हैरानी हो, पर यह सच है। बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त क्लीनर्स की जगह कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल एक सस्ता जुगाड़ है। आइए नीचे लेख में जानते हैं कैसे यह मामूली सा दिखने वाला पाउडर आपके घर के मुश्किल कामों में चुटकियों में आसान बना सकता हैं।

कपड़े पर लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए करें इस्तेमाल

Cornstrach use for cleaning

कपड़ों पर लगे तेल या ग्रीस के दाग हटाना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च छिड़कें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह पाउडर तेल को सोख लेगा, जिससे दाग आसानी से निकल जाएगा।

यदि आप सूती कपड़ों में कड़कपन चाहती हैं, तो पानी में थोड़ा कॉर्नस्टार्च घोलकर स्प्रे बोतल में भर लें। प्रेस करते समय इसका इस्तेमाल करने से कपड़े बिल्कुल नए जैसे दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें- Tooth Brush Reuse: पुराने टूथब्रश को फेंकने की न करें गलती, ऐसे करें स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल; बचेंगे ढेर सारे पैसे

किचन की सफाई और चिपचिपाहट दूर करना

how-to-make-cleaner-for-sticky-kitchen-cabinets-cleaning-in-hindi

किचन की अलमारियों और बर्तनों पर जमी चिकनाई को साफ करना अक्सर सिरदर्द बन जाता है। ऐसे में आप कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कॉर्नस्टार्च और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

अब इसे चिकनाई वाली जगह पर लगाकर रगड़ें और फिर गीले कपड़े से पोंछ लें। यह पेस्ट स्टील के बर्तनों और सिंक को पॉलिश करने के लिए भी एक बेहतरीन तरीका है।

बदबू और शीशों को चमकाने के लिए करें इस्तेमाल

Mirror-cleaning-Tips-1751491909778

अगर किचन के किसी कोने, पुराने कपड़ों या किताबों से सीलन भरी गंध आ रही है, तो वहां थोड़ा कॉर्नस्टार्च छिड़क दें। यह गंध को सोखने में बहुत कारगर है।

खिड़की के शीशों को चमकाने के लिए पानी में थोड़ा कॉर्नस्टार्च मिलाकर स्प्रे करें। इससे शीशे बिना किसी निशान के चमक उठेंगे।

चमड़े की चीजों की चमक के लिए करें इस्तेमाल

how-to-polish-your-leather-items-at-home

महंगे चमड़े के बैग या जूतों पर अगर तेल का दाग लग जाए, तो उन्हें धोना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में दाग पर कॉर्नस्टार्च लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन एक मुलायम ब्रश से इसे साफ कर लें। यह लेदर को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी और तेल निकाल देता है।

इसे भी पढ़ें- महंगे डिटर्जेंट छोड़िए, नींबू और नमक से ऐसे चमकाएं तकिये के कवर; पीलापन होगा मिनटों में दूर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कपड़े पर लगे जिद्दी तेल के दाग को कैसे हटाएं?
कपड़े पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।