Sat Apr 18, 2026 | Updated 11:49 AM IST
image

ग्रीस के दाग सोख सकती है व्हाइट चॉक, इन चार तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में कपड़ों से लेकर फर्नीचर तक पर अगर ग्रीस के दाग लग गए हैं तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप व्हाइट चॉक की मदद से अपनी परेशानी दूर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-23, 12:50 IST

अक्सर हमें घर में कई जगहों पर ग्रीस के दाग नजर आ ही जाते हैं, फिर चाहे वह आपका पसंदीदा कपड़ा हो या फर्नीचर। ये दाग देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। हम सभी इन दागों से निजात पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि, कई बार यह दाग पूरी तरह से साफ नहीं होते हैं। ऐसे में आपको कुछ आसान हैक्स अपनाने की जरूरत होती है। इन्हीं हैक्स में से एक है चॉक का इस्तेमाल करना।

जी हां, सुनने में आपको शायद थोड़ा अजीब लगे लेकिन व्हाइट चॉक आपके कपड़ों से लेकर घर की दीवारों पर लगे ग्रीस के दाग को सोखने में काफी मदद कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका समय और मेहनत दोनों ही काफी हद तक बच जाती है। फिर आपको इन्हें रगड़ने में बहुत अधिक समय खर्च करने की जरूरत नहीं है। इस हैक को इस्तेमाल करने का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि व्हाइट चॉक मार्केट में बेहद ही कम दाम में मिल जाती है और इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है, जिसकी वजह से आप इन जिद्दी दागों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ग्रीस के दाग हटाने के लिए आप व्हाइट चॉक का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं-

कपड़ों पर प्री-ट्रीटमेंट की तरह करें इस्तेमाल

Is chalk effective for removing oil stains

अगर आपके कपड़ों पर ग्रीस का दाग लग गया है तो उस कपड़े को धोने से पहले आप व्हाइट चॉक को बतौर प्री-ट्रीटमेंट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप बस थोड़ा सा सफ़ेद चाक लें और उसे दाग पर अच्छी तरह रगड़ें। चाक पाउडर ग्रीस को सोख लेगा। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर चाक को ब्रश से साफ करें और कपड़े को धो लें।

ग्रीसी किचन कैबिनेट्स को करें साफ

घर में सबसे ज्यादा ग्रीस किचन कैबिनेट्स पर जमा होती है। ऐसे में उसे दूर करने के लिए आप एक व्हाइट चॉक लें। अब उसे ग्रीस वाले हिस्से पर रगड़ें और उसे एक घंटे या उससे ज़्यादा समय के लिए वहीं रहने दें। इसे गीले कपड़े से पोंछें और आप देखेंगे कि बहुत ज़्यादा रगड़े या मेहनत किए बिना ही ग्रीस चला गया है।

दीवार को करें साफ

कई बार हम गलती से दीवार पर ग्रीस के दाग लगा देते है। कभी खाना पकाते हुए या फिर बच्चे खेलते हुए गलती से दीवार को गंदे हाथों से छूते हैं, जिसकी वजह से दीवारें गंदी व ग्रीसी नजर आती हैं। ऐसे में आप इन दागों से निपटने के लिए व्हाइट चॉक का इस्तेमाल करें। बस आप दीवार पर लगे हाथ के निशान को व्हाइट चॉक की मदद से कवर करें और फिर इसे थोड़ी देर के लिए ग्रीस को सोखने दें। अब आप सूखे या नम कपड़े की मदद से उस जगह को पोंछकर साफ कर लें।

यह भी पढ़ें-आपको पता है मिट्टी में माचिस की तीली और चॉक रखने से क्या होता है?

फर्नीचर को करें साफ

DIY grease stain remover

अगर आपके घर में फैब्रिक या लेदर का फर्नीचर या सोफा है और उस पर गलती से ग्रीस का दाग लग गया है तो उसे साफ करने के लिए आप व्हाइट चॉक की मदद लें। बस आप ग्रीस वाले हिस्से पर व्हाइट चाक रगड़ें, इसे रात भर लगा रहने दें। अब आप अगले दिन धीरे से फर्नीचर पर जमा धूल झाड़ें। आप देखेंगे कि फर्नीचर आसानी से साफ हो गया है। अगर ज़रूरत महसूस हो तो आप इस प्रोसेस को दोबारा दोहरा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-बेहतरीन पोश्चर के लिए कैसे चुनें अपना फर्नीचर, एक्सपर्ट से जानें राय


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।