करव चौथ का त्योहार आते ही महिलाओं में इस बात का उत्साह हो जाता है कि इस बार त्योहार पर वह क्या पहनेंगी। खासतौर पर करवा चौथ पर महिलाओं को अपने-अपने पतियों के लिए सजने संवरने का बहुत शौक होता है। यह त्योहार भी सुहाग का ही होता है। इस दिन महिलाएं अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा के निकलने पर उसकी पूजा करती हैं। इस पूजा के दौरान हर महिलए नए कपड़े, गहने और श्रृंगार करती हैं। मगर, ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री कहते हैं, ‘महिलाओं को अपनी राशि के अनुसार ही अपने वस्त्र का रंग चुनना चाहिए। सही रंग के वस्त्र यदि करवा चौथ के दिन पहने जाएं तो इससे दांपत्य जीवन में सब कुछ शुभ ही होता है।’ तो चलिए पंडित जी से जानतें है कि राशि के अनुसार महिलाओं को करवा चौथ 2019 में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: सेहत को रखना है दुरुस्त तो करवा चौथ से पहले और बाद में खाएं ये फूड आइटम्स
मेष
मेष राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग का आउटफिट पहन कर ही इस बार करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको चंद्र देव को पूजा के दौरान गुलाब का फूल जरूरी चढ़ाना चाहिए। इससे आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की वर्षा होगी।
वृषभ
वृषभ राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके साथ ही आपको चंद्रमा की पूजा के वक्त पीला फूल उन्हें अर्पित करना चाहिए। इसे आपके दांपत्य जीवन में सब कुछ शुभ होगा और समृद्धी आएगी।
इसे जरूर पढ़ें: ये 4 हेयरस्टाइल आजमाएं और करवा चौथ फेस्टिवल को खास बनाइएं
मिथुन
मिथुन राशि वाली महिलाएं करवा चौथ के दिन गहरे हरे रंग की साड़ी पहनें तो यह उनके दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही अच्छा होगा। इसके साथ ही आपको चंद्रमा को आंकड़े के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे चंद्रमा से मांगी दूआ पूरी होगी।ईशा अंबानी के ये 3 मेकअप लुक्स आप भी करवा चौथ पर कर सकती हैं खुद पर ट्राय
कर्क
यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको करवा चौथ वाले दिन लहरिया प्रिंट वाले कपड़े पहनने चाहिए। आप हैवी वर्क वाला कोई भी लहरिया आउटफिट करवा चौथ वाले दिन पहन सकती हैं। इस दिन चंद्र पूजा के दौरान आपको सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।मौनी रॉय के ये 4 लेटेस्ट लेहंगा डिजाइंस आप करा सकती हैं रिक्रिएट
सिंह
सिंह राशि वाली महिलाएं यदि करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनती हैं तो चंद्रमा उनकी मुंहमांगी मुराद पूरी करेगा। वहीं पूजा के दौरान आपको चंद्रमा को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
कन्या
अगर आपकी राशि कन्या है तो आप जो भी आउटफिट पहनें कोशिश करें कि उसमें हरी धारियां बनी हों। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में बहुत सारी खुशियां आ सकती हैं। वहीं आप चंद्र देवी की पूजा के वक्त कोई भी रंग के फूल प्रयोग कर सकती हैं मगर, ध्यान रखें कि आपको पूजा के दौरान चावल का प्रयोग जरूर करना है।करवा चौथ पर पहन रही हैं साड़ी तो दीपिका पादुकोण से इन 5 लुक्स से लें आइडिया
तुला
गुलाबी रंग की साड़ी पर सफेद धागे से की गई कढ़ाई वाली साड़ी आपके लिए बहुत शुभ होगी। आपको करवा चौथ के दिन ऐसी ही साड़ी पहननी चाहिए। पूजा के दौरान चंद्रमा को आप सफेद गुलाब जरूर चढ़ाएं। इससे आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक
यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो आपको करवा चौथ के दिन कोई भी ऐसी ड्रेस पहननी चाहिए जिसमें लाल फूल बने हों। आप लेहंगा, साड़ी या अनारकली सूट कुछ भी पहन सकती हैं। इसके साथ ही आपको च्रंद देव की पूजा में कुंकू का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
धनु
धनु राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ पर हल्की पीले रंग का आउटफिट पहनना चाहिए। आप लेमन यलो कलर का आउटफिट भी पहन सकती हैं। इसके साथ ही आपको पीले और सफेद रंग के फूल चंद्रमा को अर्पित करने चाहिए। इससे आपके दांपत्य जीवन में सभी कुछ शुभ होगा।एक जैसी दिखने वाली कुंदन और पोल्की जूलरी में है बड़ा अंतर, ऐसे पहचानें
मकर
मकर राशि वाली महिलाएं करवा चौथ के दिन कत्थई रंग की साड़ी पहनें इससे उन पर चंद्र देव अधिक प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही जब आप चंद्र देव की पूजा करें तो उन्हें आंकड़े और गेंदे के फूल चढ़ाएं।
कुंभ
कुंभ राशि वाली महिलाएं यदि करवा चौथ वाले दिन मेहरून रंग की साड़ी या लेहंगा पहनती हैं तो यह बहुत ही शुभ रंग है उनके लिए। इसके साथ ही आपको चंद्रमा की पूजा के वक्त गुलाब और सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।लहंगे के दुपट्टे को यूं करेंगी स्टाइल तो कमर दिखेगी पतली
मीन
अगर आपकी राशि मीन है तो आपको करवा चौथ के दिन नीले रंग का आउटफिट पहनना चाहिए। इसके साथ आपको चंद्रमा की पूजा के दौरान दूर्वा घास जरूर अर्पित करनी चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों