करवा चौथ के दिन केवल डिजाइनर आउटफिट और खूबसूरत ज्वेलरी पहन लेने भर से काम नहीं बनेगा। अगर आप अपने लुक को कंप्लीट करना चाहती हैं तो जो भी आउटफिट पहन रही हैं तो उसके एकॉर्डिंग आपको अपना मेकअप भी करना चाहिए। अगर आप का मेकअप अपकी ड्रेस से मैच करता हुआ होगा तो आप स्टाइलिश और खूबसूरत दोनों ही नजर आएंगी। आपको बता दें कि मेकअप के बहुत सारे नए अंदाज आ चुके हैं। एक अच्छा और सही मेकअप आपके लुक्स को पूरी तरह से बदल सकता है। आज हम आपको देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के कुछ ऐसे मेकअप लुक्स दिखाएंगे जो आप इस बार करवा चौथ पर ट्राय कर सकती हैं और पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Isha Ambani In-Laws: जानें ईशा अंबानी के ससुराल वालों के बारे में
ईशा अंबानी ग्लॉसी मेकअप
अधिकतर ग्लॉसी मेकअप तीज त्योहारों में ही महिलाएं करना पसंद करती हैं। अगर आपको खुद से ग्लॉसी मेकअप करना है तो आपको ईशा अंबानी का यह लुक जरूर देखना चाहिए। ईशा अंबानी ने इस तस्वीर में ग्लॉसी मेकअप किया है। यह तस्वीर ईशा अंबानी के भाई आकाश अंबानी के रोका पार्टी की है। इस दौरान ईशा अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत फ्लोरल लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ ईशा ने चीक्स, नोज, चिन पर हाईलाइर्ट्स के यूज से खुद को ग्लॉसी लुक दिया था। वहीं ईशा अंबानी की आंखों को स्मोकी लुक दिया गया था। आपको बता दें कि यदि आप खुद को ग्लॉसी लुक देना चाहती हैं तो क्रीमी कॉस्मैटिक आइटम्स की जगह आप ढेर सारे हाइलाइर्ट्स का यूज कर सकती हैं। इस मेकअप की लिए आपको बेस वैसा ही होगा जैसे आम मेकअप लुक्स के लिए किया जाता है।ईशा अंबानी के इन 5 ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
इसे जरूर पढ़ें: Makeup Tips: ईशा अंबानी के ब्राइडल मेकअप से लें टिप्स और बन जाएं खूबसूरत ब्राइड
ईशा अंबानी न्यूड मेकअप
ईशा अंबानी की यह तस्वीर डांडिया नाइट की है। इस दौरान ईशा अंबानी ने मल्टी कलर वाला लेहंगा पहना था। उनका यह लेहंगा भी अबु जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस लेहंगे के साथ ईशा अंबानी ने न्यूड मेकअप लुक को चुना था। न्यूड मेकअप लुक के लिए आपको लाइट बेस के साथ-साथ पीच कलर के ब्लशर का यूज करना चाहिए। साथ ही आपको न्यूड शेड्स से ही आई मेकअप करना चाहिए। हालाकि ईशा अंबानी ने आंखों में आईलाइनर और काजल लगाया है।
आप चाहें तो इस भी माइनस कर सकती हैं। होठों पर भी आपको न्यूड शेड की लिपस्टिक लगानी चाहिए। आप चाहें तो बहुत कम मात्रा में हाइलाइटर का यूज कर सकती हैं।ईशा अंबानी के इन 5 स्टाइलिश ब्लाउज स्टाइल्स से लें टिप्स
ईशा अंबानी महारानी लुक मेकअप
इस तस्वीर में ईशा अंबानी किसी महारानी से कम नजर नहीं आ रही हैं। ईशा अंबानी ने इस लुक को पाने के लिए अपनी आईब्रोज को फिल किया है और मिनिमल मेकअप के साथ होठों को डार्क शेड लिपस्टिक से हाइलाइट किया है। ईशा के मेकअप को अलग अंदाज देती हैं उनकी आंखें। उनकी आंखों पर कॉपर कलर आईशैडो का यूज किया गया है। वहीं ईशा ने अपने गालों को पिंक ब्लशर से हाईलाइट किया है।
आप इन 3 मेकअप लुक्स के अलावा ईशा अंबानी के और भी खूबसूरत मेकअप लुक्स यहां पर देख सकती हैं। इस करवा चौथ आप ईशा अंबानी के मेकअप लुक्स ही नहीं बल्कि ईशा अंबानी के लेहंगे के डिजाइंस भी रिक्रिएट करवा सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों