भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन घराने से संबंध रखने वाली ईशा अंबानी, जो कि रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं, वह दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। ईशा ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट्स में विदआउट मेकअप ही नजर आती हैं मगर, हालही में ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई है। ईशा अंबानी की शादी काफी धूमधाम से की गई थी। शादी में कई प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फंक्शन ऑर्गेनाइज किए गए थे। इन सभी फंक्शन में ईशा अंबानी एथनिक लुक में नजर आई थीं। वैसे तो ईशा बिना मेकअप के ही कमाल की नजर आती हैं मगर, मेकअप के उनकी ब्यूटी और भी इनहैंस हो जाती है। आज हम आपको ईशा अंबानी के ऐसे ही 3 मेकअप लुक्स के बारे में बताएंगे जो आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Isha Ambani Jewellery Trend: ईशा अंबानी के इन 5 ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
ईशा अंबानी को गोल्डन शिमरी मेकअप लुक
अगर आप किसी फंक्शन में गोल्डन लेहंगा पहनने की सोच रही हैं, तो आपको बता दें कि गोल्डन लेहंगे का ट्रेंड आजकल काफी चल रहा है। आप गोल्डन लेहंगे को कई अंदाज में कैरी कर सकती हैं मगर, इस लेहंगे पर आपको मेकअप करते वक्त काफी सावधान रहना होगा। आप अपने गोल्डन लेहंगे पर ईशा अंबानी की तरह गोल्डन मेकअप लुक्स के साधारण रूल्स को फॉलो करते हुए सिंपल और नैचुरल मेकअप लुक को कैरी कर सकती हैं। ईशा अंबानी ने अपने संगीत के फंक्शन में शिमरी ब्लश और ब्राउन टोंड लिप कलर के साथ मेकअप को बैलेंस किया था। उनका मेकअप उनके फेवरेट आर्टिस्ट वरदान नायक ने किया था।ईशा अंबानी हर आउटफिट में लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें उनकी 8 फोटोज
इसे जरूर पढ़ें:Latest Blouse Design: ईशा अंबानी के इन 5 स्टाइलिश ब्लाउज स्टाइल्स से लें टिप्स
ईशा अंबानी पिंक मेकअप
अपने संगीत के ही डे फंक्शन में ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया पिंक बेस पर सिल्वर वर्क वाला लेहंगा पहना था। इस आउटफिटर के साथ ईशा को फ्रेश लुक देने के लिए ग्लॉसी पिंक लिप्स, गालों पर पिंक ब्लशर लगाया है। इससे उनके चेहरे पर अनोखा ग्लो आ रहा है। वहीं आई मेकअप के लिए ईशा अंबानी को सिंपल विंग्ड लाइनर और डार्क आईब्रो लुक दिया गया है। यह ईशा को बेहद ग्लैमरस लुक दे रहा है।अंदर से ऐसा दिखता है 450 करोड़ रुपए कीमत वाला ईशा अंबानी का आलीशान बंगला
ग्लैम लुक मेकअप
ईशा अंबानी की तरह अगर आपको भी ग्लैमरस नजर आना है तो आपको सबसे पहले वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर से मेकअप की शुरुआत करनी होगी। इसके बाद आपको मैअ फिनिश वाला फाउंडेशन लगाना होगा। यह आपकी स्किन पर बिना ऑयल छोड़े एब्जॉर्ब हो जाएगा। इसके बाद आपको सिल्क बेस्ड मेकअप पाउडर का इस्तेमाल करना है और इसे अच्छे से ब्लैंड करना है।
ईशा ने ग्लैम लुक के लिए गोल्डन हाइलाइटर, पीच ब्लशर, कोनटोरिंग पाउडर का यूज किया है। इसके साथ ही ईशा की आईज पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। उन्होंने आईज को स्मोकी लुक दिया है और आईब्रोज को ब्राउन पेंसिल से डिफाइन किया है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों