देश के सबसे अमीर आदीम और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैंन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बेशक एक बिजनेसवुमन हों मगर, फैशन के मामले में वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। ईशा अंबानी वेस्टर्न आउटफिट्स हों या फिर एथनिक ड्रेस हों, सभी में कमाल की नजर आती हैं। बीते वर्ष दिसंबर में ईशा अंबानी ने बिजनेसमैन आनंद पीरामल शादी की है। ईशा अंबानी की शादी बहुत ही शानदार तरीके से हुई थी। शादी के कई फंक्शन हुए थे। हर फंक्शन में ईशा अंबानी को एथनिक लुक में देखा गया था। ज्यादातर फंक्शन में ईशा अंबानी डिजइनर लेहंगे पहने थे। यह लेहंगे तो खूबसूरत थे ही साथ ही इनकी चोली भी बेहद स्टाइलिश थी। तो चलिए आज हम आपको ईशा अंबानी की डिजाइनर चोली के बारे में बताते हैं जिसे आप भी अपने लोकल टेलर से डिजाइन करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ईशा अंबानी हर आउटफिट में लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें उनकी 8 फोटोज
वेलवेट ब्लाउज
शादी के बाद एक फैमिली फंक्शन में एक फोटोशूट के दौरान ईशा अंबानी ने फैशन डिजइनर सब्यासाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ पर्पल लेहंगा पहना था। वेलवेट फैब्रिक का बना यह लेहंगे बेहद खूबसूरत था। लेहंगे के साथ-साथ इस लेहंगे की चोली भी वेलवेट फैब्रिक की बनी हुई थी और बेहद खूबसूरत थी। आप भी ईशा अंबानी की इस चोली को रिक्रिएट करवा सकती हैं। इसे आप किसी भी जॉर्जेट साड़ी के साथ कल्ब कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अंदर से ऐसा दिखता है 450 करोड़ रुपए कीमत वाला ईशा अंबानी का आलीशान बंगला
गोल्ड एम्ब्रॉयडरी चोली
ईशा अंबानी ने अपनी शादी के पोस्ट वेडिंग फंक्शन में फैशन ब्रांड Maison Valentino ने डिजइन किया था। Maison Valentino एक विदेशी ब्रांड है और पहली बार इस ब्रांड ने ईशा अंबानी के लिए लेहंगा डिजाइन किया था। इस लेहंगी की खासियत थी कि इसमें गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस लेहंगे की चोली भी बेहद खूबसूरत थी। स्वीटहार्ट नेक और प्रिंसेस स्लीव्ज वाली यह चोली बेहद आकर्षक लग रही थी। इस तरह की चोली आप भी रिक्रिएट करवा सकती हैं। ईशा अंबानी की चोली बेहद खूबसूरत गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। आप इतनी हैवी न सही मगर लाइट गोल्ड एम्ब्रॉयडरी तो करा ही सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।
चौकोर नेकलाइन एवं कटवर्क वाली चोली
अपीन संगीत सेरिमनी में ईशा अंबानी ने पिंक कलर के लेहंगे जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई थी, पहना था। यह लेहंगा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लेहंगे की चोली बेहद खूबसूरत थी। इस चोली में चौकोर नेकलाइन और कटवर्क बेहद आकर्षक लग रहा था।ईशा अंबानी को प्री ब्राइडल ब्यूटी टिप्स देने वाला मेकअप आर्टिस्ट कौन है?
आपको बता दें कि ईशा अंबानी के संगीत का फंक्शन उदयपुर में था। यह फंक्शन 2 दिन तक चला था। आप भी ईशा अंबानी की इस चोली के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
क्रिस्टल वर्क वाली चोली
ईशा अंबानी ने अपने भाई आकाश अंबानी की रोका सेरिमनी में फैशन डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना था। इस लेहंगे पर मल्टी कलर थ्रेड से फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। यह लेहंगा तो खूबसूरत था मगर इसकी चोली बेहद सुंदर थी। ईशा अंबानी ने इस लेहंगे साथ जो चोली पहनी थी उसमें क्रिस्टल वर्क किया गया था।
यह वर्क चोली को बेहद स्टाइलिश और रॉयल बना रहा था। इस ब्लाउज को आप भी किसी सॉलिड कलर वाली पार्टी वेयर साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। इसे आप लोकल टेलर से रिक्रिएट करवा सकती हैं।
ब्लैक स्लीवलेस चोली
फैशन डिजइनर अबुजानी संदीप खोसला का ही डिजाइन किया हुआ ब्लैक एंड सिल्वर लेहंगा ईशा अंबानी ने भाई आकाश अंबानी की रोका नाईट पार्टी में पहना था। इस लेहंगे के साथ ईशा अंबानी ने ब्लैक स्लीवलेस चोली पहनी थी। इस चोली पर गोटापट्टी से जाल वर्क किया था जो बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। आप भी इस चोली को साड़ी के साथ पेयरआप करके पहन सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों