herzindagi
know celebs broke off because of their mother in hindi

मां की नाराजगी के चलते टूट गया इन सेलेब्स का रिश्ता

ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनका रिश्ता अपनी मां की नाराजगी के कारण टूट गया। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2022-09-04, 10:00 IST

कहते हैं कि रिश्तों का बनना-बिगड़ना किस्मत की बात है। जब व्यक्ति की जिन्दगी में कोई आता है तो इंसान की यही सोच होती है कि वह अपने पार्टनर के साथ एक खूबसूरत रिलेशन को जीएगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार ऐसा ही हो, जैसा आपने सोचा हो। कभी-कभी एक रिश्ते में आने के बाद भी उनका रिश्ता टूट जाता है। इसके पीछे कई वजहे हो सकती हैं। कभी तो परिवार की नाराजगी या उनका डिसअप्रूवल भी कपल्स ब्रेकअप की वजह बनता है।

हालांकि, ऐसा सिर्फ आम लोगों के साथ ही नहीं होता, बल्कि कई पॉपुलर सेलेब्स के साथ भी ऐसा हो चुका है। ऐसे कई बी टाउन सेलेब कपल थे, जिनके शादी के बंधन में बंधने की खबर सुनने का इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। लेकिन उनकी राहें अलग हो गईं। कथित तौर पर, उन सेलेब की मदर को यह रिश्ता पसंद नहीं था और इसलिए ये कपल अलग हो गए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

these celebs broke off because of their mother

एक समय था, जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक पॉपुरल बी टाउन कपल थे। उनकी डेटिंग रिपोर्ट तब शुरू हुई थी जब उन्होंने 2009 में फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में साथ काम किया था। हालांकि, जग्गा जासूस फिल्म के लिए काम करते हुए उनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। उनके ब्रेकअप के कारण फिल्म की शूटिंग में भी देरी हुई थी। अलग होने से पहले उन्होंने लगभग छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसा कहा जाता है कि रणबीर कपूर की मां, नीतू कपूर कभी भी कैटरीना कैफ को डेट करने के पक्ष में नहीं थीं। अक्सर यहां तक कि उन्होंने कपूर की क्रिसमस फंक्शन के दौरान क्लिक की गई एक पारिवारिक तस्वीर से कैट को क्रॉप भी किया था।

इसे भी पढ़ें:इन 5 कारणों से पुरुष कर लेते हैं अपनी गर्लफ्रेंड से Breakup

गोविंदा और रानी मुखर्जी

90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा अपने करियर के चरम पर थे। फिल्म हद कर दी आपने के सेट पर वह रानी मुखर्जी से मिले थे और उन दोनों की अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। जल्द ही गोविंदा और रानी के अफेयर की खबरें शुरू हो गई थी। उस समय गोविंदा की शादी सुनीता आहूजा से हुई थी। इन खबरों के बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा का घर छोड़ने का फैसला किया था और अपने माता-पिता के घर लौट आई थीं। बाद में गोविंदा और रानी मुखर्जी का रिश्ता टूट गया। इसका कारण सिर्फ उनकी पत्नी सुनीता ही नहीं, बल्कि उनकी मां, कृष्णा मुखर्जी भी थीं। रानी की मां चाहती थीं कि वह अपने करियर पर अधिक फोकस करें। रानी मुखर्जी ने अब आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम आदिरा चोपड़ा है। वहीं गोविंदा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

शाहिद कपूर और करीना कपूर

know celebs broke off because of their mother

शाहिद कपूर और करीना कपूर कभी बॉलीवुड के क्यूट कपल हुआ करते थे। लेकिन जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों के अलग होने की खबरें सुर्खियों में आई थीं। हालांकि लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट माना था। जबकि यह खबर पूरी तरह से सच थी। जबकि शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपने ब्रेकअप के असली कारण का कभी खुलासा नहीं किया। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेबो की मां, बबीता और बहन करिश्मा कपूर को यह रिश्ता पसंद नहीं था। उन्होंने करीना को अपने करियर पर अधिक फोकस करने के लिए कहा। जिसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं।

इसे भी पढ़ें:पहली बार डेट पर जाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल


करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई की घोषणा अक्टूबर 2002 में अमिताभ बच्चन के 60 वें जन्मदिन समारोह में की गई थी। जया बच्चन ने करिश्मा को अपनी होने वाली बहू के रूप में भी पेश किया था। हालाँकि, घोषणा के केवल चार महीने बाद, दोनों परिवारों ने अचानक सगाई तोड़ दी थी। हालांकि इसकी वजह का खुलासा कभी नहीं किया गया। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा की मां बबीता ने सगाई तोड़ दी थी क्योंकि करिश्मा एक स्टार थीं और अभिषेक ने अभी-अभी अपना करियर शुरू किया था। इतना ही नहीं, बबीता ने एक प्रेनअप के लिए कहा था जिसमें अमिताभ अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभिषेक के नाम अपनी कुछ संपत्ति ट्रांसफर करेंगे। यह मांग बच्चन परिवार को मंजूर नहीं थी और उसके बाद यह रिश्ता टूट गया।

तो आप इनमें से किस कपल को एक साथ देखना अधिक पसंद करते? अपनी राय हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर कीजिएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।