herzindagi
how to impress girl

पहली बार डेट पर जाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

क्या आप भी पहली बार जा रही हैं डेट पर तो इन अहम बातों का रखें खास ख्याल।  
Editorial
Updated:- 2022-09-01, 18:35 IST

अगर आप भी पहली बार डेट पर जा रहे हैं और आप काफी ज्यादा नर्वस हैं तो कुछ बातों का आपको खास ख्याल रखना है। जैसे आपको एक- दूसरे के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए जिससे जब आप पहली बार एक- दूसरे से मिले तो आप बिलकुल भी नर्वस नहीं होंगे। आपको सामने वाले व्यक्ति को कंफर्टेबल महसूस कराना होगा। इसके सामने वाला व्यक्ति आपसे इंप्रेस भी हो जाएगा। चलिए जानते हैं पहली डेट पर किन बातों का रखना चाहिए ख्याल।

date

सामने वाले को इज्जत देना चाहिए

पहली बार अगर आप डेट पर जा रहे हैं तो आपको सामने वाले व्यक्ति को इज्जत देना होगा। यानी कि आपको ढंग से पेश आना होगा। सामने वाले व्यक्ति को ऐसा बिलकुल भी नहीं लगना चाहिए कि आप एग्रेसिव हैं। एग्रेसिव नहीं होना है।

मिलने से पहले करें दोस्ती

डेट पर जाने से पहले आप एक- दूसरे से अच्छी दोस्ती कर लें। इससे होगा ये कि आप जब पहली बार डेट पर मिलेंगे तो एक-दूसरे से सरमाएगे नहीं। साथ ही आप आराम से बात भी कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें:फैशन टिप्स- फर्स्ट डेट पर जाने से पहले जान लें कि क्या पहनें

अच्छा रेस्टोरेंट चुने

पहली डेट पर आप किसी शोर वाली जगह पर ना जाएं। पहली डेट पर आपको किसी कॉफी शॉप या रेस्टोरेंट ही जाना चाहिए क्योंकि वहां आप आसानी से एक दूसरे से बात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:अपनी फर्स्ट डेट को बनाएं खास, पार्टनर के साथ बिताए गए पल को बनाएं यादगार

भाषा पर रखें कंट्रोल

किसी भी चीज को बोलने के लिए आपको थोड़ा सोचना चाहिए और आपको अपनी भाषा पर कंट्रोल करना चाहिए जिससे लड़की पर कभी बुरा इंप्रेशन नहीं जाएगा। इंप्रेशन बढ़ाने के लिए कभी झूठ का सहारा ना लें। इससे आगे जाकर दिक्कत होगा।

लाजमी से बात करें

अगर आप लड़की से पहली बार मिलते हैं और बात करते हैं, तो आपको थोड़ा लाजमी से ही बात करना पड़ेगा। पहली डेट पर बिलकुल भी नर्वस नहीं होना चाहिए। अगर आप नर्वस रहते हैं तो सामने वाला भी थोड़ा नर्वस हो जाता है। इससे बुरा इम्पैक्ट पड़ता है।

अगर आप भी जा रहे हैं पहले डेट पर तो इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।